वैक्सीनेटेड ब्लड डोनर से ब्लड लेने के बाद नहीं होगा कोरोना? जानिए इस दावे की सच्चाई
नई दिल्ली, 19 नवंबर। कोरोना काल में वायरस और टीकाकरण को लेकर तरह-तरह की अफवाहें सोशल मीडिया पर अभी भी बहुत तेजी से प्रसारित हो रही हैं। ऐसे में लोगों को इन अफवाहों से बचने के लिए जागरूक होने की जरूरत है। थाईलैंड में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है कि अगर आपने किसी ऐसे व्यक्ति से ब्लड लिया है, जो कोरोना वैक्सीन ले चुका है तो आपको भी वैक्सीनेट माना जाएगा और उसकी एंटीबॉडी आपके अंदर भी होगी।

फर्जी है दावा
कोरोना महामारी में ब्लड डोनेशन को लेकर पिछले 2 साल से अलग-अलग दावे किए गए हैं, जो कि ज्यादातर फर्जी निकले हैं। इस बीच ये दावा भी लोगों के दिमाग में घर कर रहा है। थाई सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले इस झूठे दावे में कहा जा रहा है कि यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति से ब्लड लेते हैं, जो कोविड वैक्सीन ले चुका है तो आपको भी वैक्सीनेट माना जाएगा, जबकि ऐसा नहीं है। एंटी फेक न्यूज सेंटर का कहना है कि ऐसे दावे लोगों को सिर्फ गुमराह करने के लिए हैं।
सही जानकारी के लिए डिजिज कंट्रोल विभाग से करें संपर्क
एंटी फेक न्यूज सेंटर ने ये सुझाव दया है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली पोस्ट से जानकारी लेने के बजाए लोग सही जानकारी के लिए ddc.moph.go.th वेबसाइट पर जाकर डिजिज कंट्रोल डिपार्टमेंट से संपर्क कर सकते हैं। विभाग के हॉटलाइट नंबर 1422 पर कोरोना से संबंधित हर जानकारी मिलेगी।
सही जानकारी के लिए डिजिज कंट्रोल विभाग से करें संपर्क
एंटी फेक न्यूज सेंटर ने ये सुझाव दया है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली पोस्ट से जानकारी लेने के बजाए लोग सही जानकारी के लिए ddc.moph.go.th वेबसाइट पर जाकर डिजिज कंट्रोल डिपार्टमेंट से संपर्क कर सकते हैं। विभाग के हॉटलाइट नंबर 1422 पर कोरोना से संबंधित हर जानकारी मिलेगी।
आपको बता दें कि एंटी फेक न्यूज सेंटर कोरोना महामारी को लेकर फैलने वाली अफवाहों को ही रोकने का काम करना है। सेंटर ने इस झूठी अफवाह को लेकर सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय में रोग नियंत्रण विभाग से परामर्श किया ताकि झूठी पोस्ट का स्पष्ट स्पष्टीकरण लोगों के सामने पेश किया जा सके। डिजिज कंट्रोल डिपार्टमेंट के हवाले से एंटी फेक न्यूज सेंटर ने कहा है कि एक वैक्सीनेटेड व्यक्ति का ब्लड अगर कोई व्यक्ति लेता है तो इसका मतलब ये नहीं है कि उसके शरीर में वैक्सीन लेने वाले व्यक्ति की एंटीबॉडी उसके शरीर में ट्रांसफर हो जाएगी।

Fact Check
दावा
claimed false
नतीजा
claimed false












Click it and Unblock the Notifications