CORONAVIRUS: सरकार ने नहीं दिया इंटरनेट बंद करने का आदेश, फेक है वायरल हो रहा मैसेज

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन है। लोग घरों में बंद हैं और इस बीच कई तरह की अफवाहें भी मोबाइल के जरिए उन तक पहुंच रही हैं। एक मैसेज सोशल मीडिया में लगातार चल रहा है। इसमें कहा जा रहा है कि दूसरी पाबंदियों के बाद अब इंटरनेट पर भी सरकार रोक लगाने जा रही है। पीआईबी ने कहा है कि इस तरह की कोई सोच सरकार की नहीं है, ये पूरी तरह से फर्जी और झूठी खबर है।

CORONAVIRUS msg circulate Government order shut down of internet is fake

वायरल हो रहे इस मैसेज में कहा जा रहा है कि लोग कई तरह की गलत बातें सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं। जिससे हालात बिगड़ रहे हैं और सरकार की मुश्किल बढ़ जा रही है इसलिए सरकार ने इंटरनेट पर बैन का आदेश दे दिया है। तेजी से वायरल हुए मैसेज का अब सरकार की ओर से ही खंडन आया है और कहा है कि इसमें किसी तरह की सच्चाई नहीं है।

हाल के दिनों में कोरोना से जुड़ी फर्जी जानकारी बहुत ज्यादा सोशल मीडिया पर चल रही है। हाल ही में ए सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो गया था, इसमें कुछ तस्वीरों के साथ दावा किया गया कि सेना ने राजस्थान के बाडमेर में महज कुछ दिन के भीतर एक बड़ा अस्पताल बना दिया है। मैसेज में कहा गया है कि कोरोना मरीजों के लिए ये अस्पताल बनाया गया है जिसमें 1000 बेड हैं यानी यहां 1000 लोगों को आईसोलेशन में रखा जा सकता है। जिसके बाद सेना के अफसरों को ही आगे आकर बताना पड़ा कि ये पूरी तरह से गलत खबर है।

बता दें कि देश में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। देश में बीते दिन से लॉरडाउन है तो वहीं कोरोना के मरीज भी बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या देश में 724 हो गई है। इनमें से 640 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 66 मरीज अस्पताल से ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं 18 लोगों की अब तक कोरोना की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+