Fact Check: क्या चीफ जस्टिस ने लोगों को सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने को कहा, जानें पूरी सच्चाई?
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की तस्वीरों के साथ व्हाट्सएप पर कुछ संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि सीजेआई ने लोगों को सड़कों पर आने और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए कहा है। सीजेआई चंद्रचूड़ की तस्वीर के साथ शेयर किए जा रहे कथित संदेश की हेडलाइन है,"भारतीय लोकतंत्र सुप्रीम कोर्ट जिंदाबाद"। लेकिन इस खबर में कितनी सच्चाई है इसके बारे में हम फैक्ट चेक के जरिए बताएंगे।
दरअसल, जब इस खबर की सच्चाई पता करने की कोशिश की गई तो इसपर सुप्रीम कोर्ट के महासचिव ने खुद स्पष्टीकरण दिया और बताया कि चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के बारे में जो भी संदेश फैलाए जा रहे हैं वह भ्रामक हैं। उन्होंने कहा कि चीफ जस्टिस ने कभी भी लोगों को सड़क पर उतरने के लिए नहीं कहा है। भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी बताया कि प्रसारित किया जा रहा संदेश फर्जी था।

लॉ टुडे से एक्सक्लूसिव बात करते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि यह एक फर्जी फॉरवर्ड है। कोई भी सीजेआई कभी भी ऐसा काम नहीं करेगा, सीजेआई चंद्रचूड़ जैसा महान व्यक्ति तो बिल्कुल भी नहीं। भारत के मुख्य न्यायाधीश के नाम पर इतनी गंभीर शरारत के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Fact Check
दावा
सीजेआई ने लोगों को सड़कों पर आने और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए कहा है।
नतीजा
सीजेआई ने लोगों को सड़कों पर आने और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए कहा है।












Click it and Unblock the Notifications