क्या सच में बिहार के ऋतुराज ने गूगल को किया हैक और उन्हें मिला 3.3 करोड़ का पैकेज

नई दिल्ली, 06 फरवरी। सोशल मीडिया पर एक खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमे दावा किया जा रहा है कि बिहार के छात्र ने गूगल को हैकर लिया है, जिसके बाद गूगल ने उसे नौकरी ऑफर की है। रिपोर्ट के अनुसार जब बिहार के युवक ने गूगल को हैक कर लिया तो कंपनी ने उसे करोड़ो रुपए की नौकरी का ऑफर दिया है। सोशल मीडिया पर इस खबर को काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है। इसे फेसबुक, व्हाट्सएप पर लोग शेयर कर रहे हैं। लेकिन क्या यह खबर सच में सही है आइए करते हैं इसकी पड़ताल।

google

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे पोस्ट में कहा गया है कि बिहार के रहने वाले ऋतुराज चौधरी ने गूगल को हैक कर लिया। जिसके बाद कंपनी ने उनके टैलेंट को देखते हुए 3.66 करोड़ रुपए की नौकरी का प्रस्ताव दिया है। लेकिन जब हमने इस मामले की पड़ताल की तो पता चला कि छात्र ने ना तो गूगल को हैक किया और ना ही उसे गूगल की ओर से करोड़ो रुपए की सैलरी का पैकेज मिला। हालांकि छात्र को रिसर्च करने के लिए कंपनी की ओर से जरूर प्रस्ताव मिला।

ऋतुराज चौधरी जोकि बिहार के बेगुसराय जिले के रहने वाले हैं, उन्होंने गूगल को हैक नहीं किया है। बल्कि उन्होंने गूगल के सर्च इंजन में एक बग की जानकारी दी है जोकि कंपनी को अपनी सिक्योरिटी को और मजबूत करने में मदद कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऋतुराज ने इस बाक को गूगल के सर्च इंजन में खोज निकाला है। इस जानकारी की मदद से गूगल अपनी सिक्योरिटी को पुख्ता कर सकता है जिससे कि उसकी अहम जानकारी कंप्यूटर से लीक ना हो और कोई बड़ा नुकसान नहीं हो।

गूगल के सर्च इंजन में बग तलाशने के बाद ऋतुराज ने इसकी जानकारी कंपनी को दी। गूगल ने भी इस खबर की पुष्टि की और स्वीकार किया है कि सर्च इंजन में बग था जिसकी मदद से हैकर्स कंप्यूटर को हैक कर सकते थे। ऋतुराज की इस क्षमता को जानने के बाद कंपनी ने हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड से नवाजने का फैसला लिया है और ऋतुराज का नाम रिसर्चर की लिस्ट में शामिल करने का फैसला लिया है। हालांकि ऋतुराज की रिसर्च इस समय पी-2 लेवल पर है जैसे ही वह पी-0 पर पहुंचेगे उन्हें गूगल इनाम देगा। बता दें कि ऋतुराज आईआईटी मणिपुर में बीटेक सेकेंड इयर के छात्र हैं।

Fact Check

दावा

दावा किया गया है कि बिहार के छात्र ने गूगल को हैक किया

नतीजा

पड़ताल में दावा गलत पाया गया है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+