Fact Check: अमेरिका के क्रैश का वीडियो अरुणाचल का बताकर किया शेयर, लोगों ने कर दिया वायरल
अमेरिका के वीडियो को अरुणाचल प्रदेश का बताकर वायरल किया जा रहा। जिस पर 48 लाख से ज्यादा व्यूज आए।

अरुणाचल प्रदेश में 16 मार्च को एक दुखद घटना घटी, जहां बोमडिला में भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस घटना में पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल वीवीबी रेड्डी और सह-पायलट मेजर जयंत ए शहीद हो गए। भारतीय सेना की टीम हादसे की वजह पता लगाने की कोशिश कर रही, इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा। दावा किया जा रहा कि ये वीडियो अरुणाचल हादसे का है। हालांकि हमने जब जांच की तो मामला कुछ और ही निकला।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हेलीकॉप्टर नियंत्रण से बाहर हो जाता है। इसके बाद वो गोल-गोल घूमने लगता है। कुछ देर बाद वो नीचे तालाब में क्रैश हो गया। आशिमा राय नाम की यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि ब्रेकिंग, अरुणाचल प्रदेश में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, सर्च ऑपरेशन जारी। देखते ही देखते इस पर 48 हजार से ज्यादा व्यूज आ गए। लोग तेजी से इसको शेयर भी करने लगे।
हमने जब इस वीडियो की जांच की तो ये फर्जी निकला। पहली बात ये कि वायरल वीडियो में दिख रहा हेलीकॉप्टर चिनूक है, जबकि अरुणाचल प्रदेश में चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था। इसके अलावा वो पानी में नहीं बल्कि पहाड़ी में क्रैश हुआ, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। ऐसे में साफ हो गया था कि ये वीडियो फर्जी है। जब हमने आगे जांच की तो पता चला कि ये वीडियो 21 जुलाई 2022 का है। ये अमेरिका के इदाहू का है, वहां पर हेलीकॉप्टर सैल्मन नदी में गिरा था। उसे ही अरुणाचल प्रदेश का बताकर वायरल किया जा रहा।
Armys Cheetah Helicopter Crash, search operation to find pilots. #ArunachalPradesh #ArmyCheetah #HelicopterCrash #PilotCoPilot #earthquakes #Tsunami #CheetahHelicopter #BipinRawat pic.twitter.com/3MmdWM635m
— Aashima Rai💯% FB (@AashimaRai4) March 16, 2023
सेना ने कही थी ये बात
सेना के आधिकारिक बयान के मुताबिक ऑपरेशनल सॉर्टी पर चीता हेलीकॉप्टर ने 16 मार्च को सुबह उड़ान भरी थी। करीब 9.15 पर उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया। इसके तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। बाद में दोनों जवानों का शव बरामद हुआ।

Fact Check
दावा
चीता हेलीकॉप्टर क्रैश का वीडियो वायरल।
नतीजा
वायरल वीडियो अमेरिका का है, अरुणाचल प्रदेश का नहीं।












Click it and Unblock the Notifications