Fact Check: क्या अर्जुन कपूर ने जबरदस्ती ली थी रोनाल्डो के साथ सेल्फी? जानें वायरल फोटो का सच

नई दिल्ली, 20 अगस्त: सोशल मीडिया पर बहुत से नाराज लोगों ने आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के खिलाफ बॉयकाट का अभियान चलाया, जिससे वो बुरी तरह से फ्लाप हुई। इसके बाद अर्जुन कपूर आमिर के बचाव में उतरे और ट्रोलिंग करने वालों को सबक सिखाने की बात कही। ऐसे में ट्रोलर्स अब उनके पीछे पड़ गए हैं। साथ उनकी तस्वीरों को शेयर कर बहुत से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे।

Ronaldo

एक ट्विटर यूजर ने रोनाल्डो के ट्विटर का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें रोनाल्डो ने अर्जुन कपूर के साथ फोटो पोस्ट की। साथ ही नीचे लिखा है कि ये अनजान आदमी जबरदस्ती मेरे ड्रेसिंग रूम में आया और मुझे उसके साथ एक सेल्फी लेने के लिए मजबूर किया, ताकि वो दोनों दोस्त की तरह दिखें। इसके बाद लोगों ने अर्जुन को लेकर भद्दे कमेंट करने शुरू कर दिए। एक शख्स ने लिखा कि ये कैसे बॉलीवुड स्टार हैं, जिसे रोनाल्डो ने पहचानने से इनकार कर दिया।

Ronaldo

इस ट्वीट को प्रमाणिक करने के लिए हमने रोनाल्डो का ट्विटर अकाउंट चेक किया। वायरल स्क्रीनशॉट पर तारीख 23 मई 2018 थी, लेकिन ऐसा कोई ट्वीट रोनाल्डो के हैंडल पर नहीं मिला। हालांकि ये फोटो 16 मई 2018 को अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर डाली थी, जो अभी भी मौजूद है। वहीं उस दौरान बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने भी रोनाल्डो से मुलाकात की थी। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। वो दोनों एक कार्यक्रम में रोनाल्डो से मिले थे, उस दौरान उनमें भारत में मौजूद फुटबॉल स्टार के फैन्स को लेकर बात हुई।

Fact Check

दावा

र्जुन कपूर ने जबरदस्ती ली थी रोनाल्डो के साथ सेल्फी

नतीजा

वायरल ट्वीट को फोटोशॉप से बदला गया है

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+