Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

5000 Rupee Note: नए साल 2025 में RBI जारी करेगा पांच हजार का नोट? जान लीजिए हकीकत

5000 Rupee Note: उम्‍मीदों भरा नया साल 2025 आ गया है। साथ ही खबर आई है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) साल 2025 में 5000 का नया नोट जारी करने वाला है। पांच हजार के नए नोट के क्‍या होंगे और किस पर कितना असर पड़ेगा? इसकी भी सोशल मीडिया पर चर्चा जोरों पर है।

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म फेसबुक पर 31 दिसंबर 2024 की दोपहर को Hitesh Singh Chauhan नाम की आईडी से की गई पोस्‍ट में दावा किया गया है कि 'सुना है कि 5000 का नोट जारी होने वाला है, मुद्रास्फीति के लिए तैयार रहिए' Asgar Hussain लिखते हैं कि 'बहुत जल्द आप सबके बीच 5000 का नया नोट होगा।' Acharya Shankar की पोस्‍ट में लिखा है कि '5000 वाला यह नोट कहा है साहब आपके पास आया क्या? लोग कह रहे हैं 2025 मे सबके बीच दो चार पहुंच जायेगा।' Sanjeev Damini Johari आईडी से लिखा गया है कि 'आरबीआई जारी करने वाली है 5000 का नया नोट। छोटे दुकानदारों के लिए बड़ी आफत।'

यह भी पढ़ें- Currency Notes: पहले भारत में चलता था ₹10,000 का नोट, दो बार हुई नोटबंदी, जानें कब?

5000 New Note

नए साल 2025 में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पांच हजार रुपए का नया नोट जारी करने के दावों के ये तो चंद उदाहरण हैं। फेसबुक ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया के अन्‍य प्‍लेटफॉर्म ऐसे दावों वाली पोस्‍ट से भरे पड़े हैं। सूचना के साथ ही पांच हजार के नोट की तस्‍वीर भी वायरल हो रही है। नोट का रंग हरा है। अशोक चक्र व महात्‍मा गांधी की फोटो बनी हुई है। पांच हजार के इस नोट के नंबर 4kT 836571 हैं।

5000 Rupee Note: साल 2023 में चलन से बाहर हुआ देश का सबसे बड़ा 2000 रुपए नोट

नोटबंदी के बाद भारत में सबसे बड़ा नोट 2000 रुपए का था, जिसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बीते 19 मई 2023 को बंद करने का ऐलान करते हुए इसे सर्कुलेशन से बाहर कर दिया। बैंकों में 2000 का नोट जमा करवाने व अन्‍य नोटों में बदलने की डेडलाइन 30 सितंबर 2023 तय की गई थी। इससे पहले भी भारत में बड़े नोट चलन में रहे हैं।

10000 New Note

10000 Note 1954:में जारी किया गया 10 हज़ार रुपए का नोट

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने साल 1938 में 10,000 रुपये का नोट जारी किया था। यह अब तक का सबसे बड़ा मूल्यवर्ग का नोट था। हालांकि, 1946 में इसे बंद कर दिया गया था। इसके बाद, 1954 में फिर से 10,000 रुपये का नोट जारी किया गया। 1978 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने 1,000, 5,000, और 10,000 रुपये के नोटों को बंद कर दिया था।

5000 New Note: पांच हजार के नोटा जारी होने के दावे की हकीकत क्‍या?

नववर्ष 2025 में भारत में आरबीआई की ओर से पांच हजार रुपए का नया नोट जारी करने के दावे की हकीकत जानने के लिए वनइंडिया हिंदी की फैक्ट चेक टीम ने RBIकी अधिकृत वेबसाइट खंगाली और आरबीआई के सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर भी 5000 का नोट आरबीआई जैसे कीवर्ड से सर्च किया, मगर कहीं भी इस तरह का कोई अपडेट नहीं मिला। ना ही किसी बड़े मीडिया संस्‍थान द्वारा इस तरह की कोई रिपोर्ट मिली है।

www.newsnationtv.com समेत कई वेबसाइटों पर पांच हजार के नोट जारी होने की फैक्‍ट चेक रिपोर्ट मिली, जिसमें भी यह दावा किया गया है क‍ि पांच हजार का नोट जारी होने की खबर अफवाह है। ऐसे में वर्तमान में भारतीय मुद्रा में सबसे बड़ा 500 का नोट प्रचलन में है। खबर में आईबीआई के गर्वनर के हवाले से लिखा गया है कि "पांच हजार रुपये का कोई भी नोट जारी करने की कोई योजना नहीं है।"

Hindi Sayari नाम की फेसबुक आईडी की पोस्‍ट में भी दावे को गलत बताया है। लिखा। New note RS 5000 भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने अब तक ₹5000 का नोट जारी नहीं किया है। वर्तमान में भारतीय मुद्रा में सबसे बड़ा नोट ₹2000 का है। ₹5000 के नोट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा या योजना भी नहीं है।

5000 New Note

अगर आप इसके बारे में किसी अफवाह या खबर के बारे में पूछ रहे हैं, तो कृपया पुष्टि के लिए हमेशा RBI की आधिकारिक वेबसाइट या विश्वसनीय स्रोतों पर भरोसा करें।'

वर्तमान में भारत में प्रचलन में सबसे अधिक मूल्य का नोट 500 रुपये का है, उसके बाद 200, 100, 50 और 10 रुपये के नोट हैं। 5000 रुपये के कथित नोट की फेक खबर से लोगों में भ्रम और आशंका का माहौल है।

Fact Check

दावा

साल 2025 में आरबीआई की ओर से 5000 हजार के नए नोट जारी किए जाएंगे।

नतीजा

आईबीआई की ओर से अभी पांच हजार के नोट को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया।

Rating

Mostly False
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+