कार्टून: विश्व कप ट्रॉफी के साथ 'विवाद' भी आया इंग्लैंड के हिस्से में
नई दिल्ली। रोमांच के चरम पर पहुंच चुके फाइनल मैच के सुपर ओवर में भी टाई होने के बाद इंग्लैंड पहली बार विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रहा। सुपर ओवर में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का स्कोर बराबर होने के बाद बाउंड्री नियम के आधार पर इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया। हालांकि, इस नियम को लेकर अब विवाद बढ़ गया है। इसी पर देखें आज का कार्टून

दरअसल, आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर दूसरा रन पूरा करने के दौरान बेन स्टोक्स के बल्ले से गेंद लगकर 4 रनों के लिए चली गई थी। इसके बाद अंपायर ने कुल 6 रन इंग्लैंड को दे दिए थे। सारा विवाद इसको लेकर पैदा हुआ कि क्या जब मार्टिन गप्टिल ने गेंद फेंकी थी, उस वक्त दोनों बल्लेबाज दूसरे रन के लिए क्रॉस कर चुके थे। पूर्व अंपायर साइमन टफेल ने भी माना कि यहां 6 रन नहीं, बल्कि 5 रन दिए जाने चाहिए थे।
ये भी पढ़ें: सुपर ओवर टाई होने के बावजूद कैसे वर्ल्ड कप चैंपियन बना इंग्लैंड












Click it and Unblock the Notifications