Constitution Day: 'भलाई का जिसमें है विधान ,वही है भारतीय संविधान', संविधान दिवस की लोगों को ऐसे दें बधाई

Constitution Day: 'भलाई का जिसमें है विधान ,वही है भारतीय संविधान', संविधान दिवस की लोगों को ऐसे दें बधाई

नई दिल्ली, 26 नवंबर: भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 में भारतीय संविधान का निर्माण किया गया था। संविधान दिवस की शुरुआत 2015 से की गई थी। भारत का संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है। इसे लिखने में 2 साल और 11 महीने, 18 दिनों का वक्त लगा था। भारतीय संविधान को लागू 26 जनवरी 1950 को किया गया था। 15 अगस्त 1947 के बाद संविधान सभा ने डॉ भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता वाली एक समिति को संविधान का मसौदा तैयार करने का काम दिया था। संविधान सभा के अध्यक्ष भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद थे। 2015 में अम्बेडकर की 125वीं जयंती थी, जिन्हें भारतीय संविधान का पिता कहा जाता है। इसी वर्ष केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 2015 में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया। इस खास मौकों पर इन संदेशों के जरिए दोस्तों औ परिवार को संविधान दिवस की शुभकामना दे सकते हैं।

Constitution Day

1. भलाई का जिसमें है विधान, वही है भरतीय संविधान, संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

2. संविधान वो मार्गदर्शक है, जिसे मैं कभी नहीं छोडूंगा, भारतीय सविधान के रचनाकार, बाबासाहेब की हो जय जयकार।

3. संविधान देता है समानता का अधिकार,अब इंसान नहीं कर सकता है इंसान का तिरस्कार। संविधान दिवस की हार्दिक बधाई।

4. जनता की भलाई है मूलमंत्र, संविधान ने दिया ऐसा प्रजातंत्र।

5. दर्जनों भाषा, सैंकड़ो विधि, हजारों विधान है, जो जोड़कर सबको साथ रखे, वो भारत का संविधान है।

6. संविधान भारत की जान है, भरतीय के अधिकारों की पहचान है।

7. संविधान साध्य है, लचीला है, मजबूत है, जो भारत को शांति और युद्ध दोनों के समय जोड़ कर रख सके। संविधान दिवस की हार्दिक बधाई।

8. शासन संचालन का है विज्ञान, सबसे प्यारा हमारा भारतीय संविधान है।

9. शहीदों की लहू स्याही से, ये संविधान बना है, हर दिन संभाल के रखो, मेरा देश महान बना है।

10. भारतीय संविधान बाहर से संघात्मक है परन्तु उसकी आत्मा एकात्मक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+