अब सत्यम पर भी चुटकुले

भारतीय अर्थव्यवस्था और आईटी उद्योग पर संत्यम कांड का जो भी नकारात्मक प्रभाव रहा हो, व्यंग्यकारों के लिए अपनी कला भांजने के लिए वह खूब मसाल छोड़ गया है। यह रही सत्यम चुटकुलों की नई खेप। आशा है कि ये चुटकुले चंद पलों के लिए आपको हंसा जाएंगे।

राजू, राजू।
येस पप्पा।
चीटिंग शेयरहोल्डर्स?
नो पप्पा।
टेलिंग लाइस?
नो पप्पा।
ओपन योर बैलेन्सशीट।
हा, हा हा!

दैट्स हिन्दी मे मजेदार जोक्स के लिए यहां क्लिक करें

2+2 कितने होते हैं?
इंजीनियर: 4
जज: उसे 4 होना चाहिए।
नेता: मैं उसे 4 बना दूंगा।
राजू: आप बताइए उसे क्या होना चाहिए।

*** बालसुब्रमण्यम लक्ष्मीनारायण के अन्य लेख

मास्टरजी - राजू, तुम्हारे दांत मोतियों के जैसे चमक रहे हैं।
राजू - क्यों न चमकेंगे, मास्टरजी, अपनी ही कंपनी का पैसा जो मैंने खाया है।

*** जनसंवाद में प्रकाशित सभी लेख यहां देखें

बच्चा मां से – मम्मी, इस शब्दकोश में एक गलती है।
मां – हो ही नहीं सकती बेटे, यह 100 साल पुरानी किताब है, कितने ही संस्करण हो चुके हैं इसके।
बच्चा – नहीं मम्मी, सचमुच इसमें एक गलती है।
मां – क्या कहते हो?
बच्चा – हां मम्मी, इसमें दिया हुआ है कि सत्यम का मतलब सचाई होता है।

***

सत्यम कांड के बाद बावर्ची महासंघ ने राजू को ऊंचे वेतन वाली नौकरी की पेशकश की।
सत्यम खातों को जिस खूबी से राजू ने पकाया था, उसे देखकर बावर्ची महासंघ को यकीन हो गया था कि राजू सचमुच एक बेहतरीन बावर्ची हैं।

***

संता बांता से – यार अब तो सरकार भी खुलेआम भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने लगी है।
बंता (जंभाई दबाते हुए) – कोई नई बात बता न यार।
संता – नहीं यार, यह तो हद हो गई।
बंता – क्या हद हो गई?
संता (एक रुपए का सिक्का दिखाते हुए) - यह जो यहां लिखा हुआ है।
बंता – क्या लिखा हुआ है इसमें?
संता (रुपया बांता को देते हुए) – लो खुद ही पढ़ लो।
बंता (रुपया न लेते हुए) - तू ही पढ़कर बता न।
संता – यहां लिखा हुआ है, सत्यमेव जयते।

***

सत्यम के बाद सलमान रशदी, अभिमन्यू चैटर्जी, शोभा डे, और अरुणधती राय इतने खफा क्यों हैं?
क्योंकि सत्यम की लेखा पोथियां अंग्रेजी गल्प साहित्य के वर्ग में उनकी किताबों को कहीं पीछे छोड़ गई हैं।

***

पापा बेटे के गणित होमवर्क का निरीक्षण कर रहे थे।
पापा – बेटे, यहां तुझसे एक गलती हो गई है।
बेटा – कहां पापा?
पापा – यहां। तूने 1+1=11 लिख दिया है। उसे 2 होना चाहिए।
बेटा – नहीं पापा। वह गलती नहीं है। सत्यम के बाद गणित के नियम बदल गए हैं। अब 1+1 11 ही होते हैं।

***

क्या आपने सत्यम के बाद कौओं के व्यवहार में आए परिवर्तन की ओर ध्यान दिया?
वे अब सच बोलनेवालों को काट रहे हैं!

***

राज कपूर फिल्म्स के शानदार कक्ष में रहमान और ऋषि कपूर बैठे हुए थे। बात यह थी कि राज कपूर फिल्म्स बोबी फिल्म का रीमेक बनवा रहा था।
ऋषि कपूर - रहमान जी, जय हो के लिए बधाई।
रहमान – शुक्रिया... मुझे यहां क्यों बुलाया है आपने।
ऋषि - हम चाहते हैं कि बोबी के गानों का रीमेक आप ही करें। उसके एक गाने में हम थोड़ा परिवर्तन चाहते हैं।
रहमान – किस गाने में?
ऋषि - झूठ बोले कौआ काटे वाला गाना... , सत्यम के बाद वह अब प्रासंगिक नहीं रहा। उसे हम, सच बोले कौआ काटे..., के रूप में रीमेक करना चाहते हैं।

***

बबलू और उसके दोस्त में कुछ कहा-सुनी हो गई। बबलू रोता हुआ मां के पास आया।
बबलू - मम्मी, इसने मुझे सच्चा कहा।

मां (बबलू की दोस्त को डांटते हुए) - बदमाश, तेरी यह मजाल! सच्चा होगा तेरा बाप!

[बालसुब्रमण्यम लक्ष्मीनारायण एक स्वतंत्र लेखक, ब्लागर और अनुवादक हैं।]

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+