Ramayana Advance Booking: रिलीज से पहले ही रणबीर कपूर की 'रामायण' की छप्पड़फाड़ कमाई, 100 Cr का आंकड़ा पार

Ramayana Advance Booking: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। करीब 4,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में तैयार हो रही ये फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी।

फिल्म ने प्री-सेल्स के जरिए की छप्पड़फाड़ कमाई
फिल्म के टीजर, गानों और शानदार विजुअल्स ने पहले ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। हाल ही में मुंबई में हुए प्रीमियर के बाद फिल्म को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। वहीं रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म ने प्री-सेल्स के जरिए 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Ramayana Advance Booking

'रामायण' की एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई

-रणबीर कपूर की इस फिल्म को लेकर सिनेमाघरों में दर्शकों की दिलचस्पी का अंदाजा इसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'रामायण' ने ब्लॉक सीटों को शामिल करने के बाद अब तक 107.63 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की है। वहीं ब्लॉक सीटों को हटाकर फिल्म की प्री-सेल्स से होने वाली कमाई 86.02 करोड़ रुपये बताई जा रही है। रिलीज से पहले ही इतने बड़े आंकड़े तक पहुंचना फिल्म के लिए शानदार शुरुआत मानी जा रही है।

-फिल्म को भारत के साथ-साथ दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। यही वजह है कि मेकर्स इसके प्रमोशन पर भी खास ध्यान दे रहे हैं। भारतीय दर्शकों के अलावा विदेशों में रहने वाले फैंस के बीच भी फिल्म को लेकर काफी उत्साह है।

दिल्ली से महाराष्ट्र तक इन राज्यों में दिखा सबसे ज्यादा क्रेज

-'रामायण' की एडवांस बुकिंग में देश के कई राज्यों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार अब तक दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान और पंजाब में फिल्म की सबसे ज्यादा प्री-सेल्स दर्ज की गई है।

-राज्यों के एडवांस बुकिंग के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली इस मामले में सबसे आगे है। यहां फिल्म ने 2.74 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं महाराष्ट्र में 2.29 करोड़ रुपये और गुजरात में 1.18 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है।

-उत्तर प्रदेश में फिल्म की प्री-सेल्स 81.88 लाख रुपये तक पहुंच गई है। इसके अलावा तेलंगाना में 68.92 लाख रुपये, राजस्थान में 65.57 लाख रुपये और पंजाब में 52.83 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है।

-रिलीज से पहले टिकटों की बिक्री लगातार जारी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि रात तक इन आंकड़ों में और इजाफा हो सकता है। अब सभी की नजरें फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी हैं।

'रामायण' में नजर आएगी दमदार स्टारकास्ट

-नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' में बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। वहीं, यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

-इनके अलावा फिल्म में अरुण गोविल, सनी देओल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, इंदिरा कृष्णन, शीबा चड्ढा, विवेक ओबेरॉय और अनुपम खेर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

-फिल्म की भव्यता, दमदार स्टारकास्ट और शानदार विजुअल इफेक्ट्स को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट के दोनों हिस्सों का कुल बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

2027 में दिवाली पर आएगा 'रामायण' का दूसरा पार्ट

-'रामायण' को दो हिस्सों में रिलीज करने की योजना बनाई गई है। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहा है जबकि इसका दूसरा पार्ट साल 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

-पहले पार्ट की एडवांस बुकिंग को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया ने मेकर्स की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर कपूर की भगवान राम के रूप में पहली बड़ी सिनेमाई प्रस्तुति बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+