Mirzapur The Movie Advance Booking: रिलीज से पहले 'मिर्जापुर द मूवी' ने की करोड़ों की कमाई, बिके लाखों Tickets
Mirzapur The Movie Advance Booking: 'मिर्जापुर' वेब सीरीज के फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। लंबे समय से चर्चा में बनी 'मिर्जापुर द मूवी' आखिरकार आगामी 4 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा था। वहीं फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस की बेसब्री और बढ़ गई और अब एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी फिल्म के लिए अच्छी शुरुआत के संकेत दे रहे हैं।
'मिर्जापुर द मूवी' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे
रिलीज से पहले ही 'मिर्जापुर द मूवी' ने एडवांस बुकिंग के जरिए करोड़ों रुपये जुटा लिए हैं। फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए माना जा रहा है कि रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर भी इसका दमदार असर देखने को मिल सकता है।

एडवांस बुकिंग में कितने करोड़ कमाए?
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अली फजल और पंकज त्रिपाठी स्टारर 'मिर्जापुर द मूवी' ने भारत में एडवांस बुकिंग के जरिए अब तक करीब 3.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं ब्लॉक सीट्स की कमाई को जोड़ दिया जाए तो ये आंकड़ा बढ़कर करीब 6.03 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है।
-फिल्म के अब तक 7,408 शोज बुक हो चुके हैं जबकि 1,34,370 से ज्यादा टिकटों की बिक्री हो चुकी है। फिल्म की रिलीज में अभी समय बाकी है, ऐसे में एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में और इजाफा होने की उम्मीद है। शुरुआती बुकिंग को देखते हुए फिल्म के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग करने की संभावना जताई जा रही है।
इन राज्यों में फिल्म की सबसे ज्यादा डिमांड
-एडवांस बुकिंग के मामले में 'मिर्जापुर द मूवी' को देश के कई हिस्सों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दिल्ली में फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई दर्ज की है। इसके अलावा महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भी टिकटों की बिक्री काफी मजबूत नजर आ रही है। आपको बता दें कि दिल्ली में फिल्म की एडवांस बुकिंग से करीब 1.18 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। महाराष्ट्र में ये आंकड़ा 92.22 लाख रुपये और उत्तर प्रदेश में करीब 85.9 लाख रुपये है।
-वहीं गुजरात में फिल्म ने 57.87 लाख, राजस्थान में 30.8 लाख, पश्चिम बंगाल में 29.92 लाख, मध्य प्रदेश में 26.83 लाख और बिहार में करीब 26 लाख रुपये की एडवांस कमाई की है। कर्नाटक में 23.48 लाख, पंजाब में 16.23 लाख, झारखंड में 11.8 लाख और छत्तीसगढ़ में 10.72 लाख रुपये की बुकिंग हुई है। असम में करीब 6.7 लाख, हरियाणा में 5.71 लाख और ओडिशा में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
फिल्म में नजर आएंगे पुराने और नए चेहरे
-'मिर्जापुर द मूवी' में एक बार फिर वही क्राइम, एक्शन और ड्रामा देखने को मिलने वाला है, जिसके लिए 'मिर्जापुर' फ्रेंचाइजी जानी जाती है। फिल्म में सीरीज के कई पॉपुलर किरदारों को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा।
-फिल्म की स्टारकास्ट में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर और शीबा चड्ढा जैसे कलाकार शामिल हैं। इनके साथ फिल्म में कुछ नए चेहरे भी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हैं।
-रवि किशन, जितेंद्र कुमार, मोहित मलिक और सोनल चौहान जैसे कलाकारों की एंट्री ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अब फैंस ये देखने के लिए उत्साहित हैं कि इन नए कलाकारों की कहानी में क्या भूमिका होगी।
बड़े पर्दे पर दिखेगा 'मिर्जापुर' का अंदाज
-वेब सीरीज की सफलता के बाद 'मिर्जापुर' की कहानी को सिनेमाघरों तक लाना मेकर्स के लिए बड़ा दांव है। फिल्म में फ्रेंचाइजी के पुराने किरदारों के साथ नए ट्विस्ट और बड़े स्तर पर एक्शन देखने को मिलने की उम्मीद है।
-एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े अगर इसी रफ्तार से आगे बढ़ते हैं तो 'मिर्जापुर द मूवी' रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत कर सकती है। अब 4 सितंबर 2026 को फिल्म की रिलीज के बाद ही साफ होगा कि दर्शकों का प्यार बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों में कितना बड़ा असर डालता है।


Click it and Unblock the Notifications
