Kennedy Cbfc Certificate: 3 साल बाद भारत में रिलीज हो रही अनुराग की फिल्म से सेंसर बोर्ड ने क्या-क्या कटा?
Kennedy Cbfc Certificate Run Time: फिल्ममेकर Anurag Kashyap की मोस्ट अवेटेड फिल्म Kennedy 3 साल के लंबे इंताजर के बाद फाइनली भारत में रिलीज हो रही है। ये फिल्म 20 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होगी। 2023 में इसका प्रीमियर Cannes Film Festival और Jio MAMI Mumbai Film Festival में हुआ था। जहां इस फिल्म को खूब तारीफ मिली थी। इतना ही नहीं कान फिल्म फेस्टिवल में केनेडी को स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला था।

अब रिलीज से पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने इसमें कई कट्स लगवाए हैं। फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिया गया है। लेकिन कुछ सीन और डायलॉग्स में बदलाव भी किए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक आपत्तिजनक गाली वाले डायलॉग और उसके सबटाइटल को म्यूट किया गया है। "डोनाल्ड ट्रंप" शब्द को बदलकर "पंप ट्रंप" किया गया। जबकि दाऊद इब्राहिम से जुड़े विजुअल और डायलॉग को हटाकर "पाकिस्तान डॉन" से रिप्लेस किया गया है।
कितनी लंबी है फिल्म
इसके अलावा पहले पार्ट से 14 सेकंड का एक डायलॉग हटाया गया है। सभी धूम्रपान सीन में एंटी-स्मोकिंग चेतावनी दिखाने करने का निर्देश भी दिए गए हैं। इस फिल्म को सेंसर ने सर्टिफिकेट 2023 में दिया था। लेकिन फिल्म को भारत में रिलीज होने में 3 साल लग गए। बता दें, केनेडी की 148 मिनट 54 सेकेंड की होगी। यानी फिल्म 2 घंटे 28 मिनट और 54 सेकेंड लंबी होगी। फिल्म केनेडी में Rahul Bhat और Sunny Leone मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ ही Abhilash Thapliyal, Megha Burman, Aamir Dalvi और Kurrush Deboo जैसे कलाकार अहम किरदार निभा रहे हैं।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी कोविड-काल बैकड्रॉप में सेट है और यहीं से आगे बढ़ती है। कहानी एक ऐसे पूर्व पुलिसकर्मी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे दुनिया मृत मान चुकी है। वह मुंबई के एक भ्रष्ट अधिकारी के लिए काम करते हुए अपराध की अंधेरी दुनिया में उलझ जाता है।












Click it and Unblock the Notifications