IIFA Awards 2026 Winners List: रणवीर सिंह बने बेस्ट एक्टर, अनीत पड्डा बेस्ट एक्ट्रेस, 'धुरंधर का दबदबा कायम

IIFA Awards 2026 Winners List: आइफा अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। इस साल रणवीर सिंह और अनीत पड्डा ने अभिनय के लिए बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए। वहीं रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' ने सबसे ज्यादा पुरस्कार जीतकर समारोह में अपना दबदबा कायम रखा। फिल्म को बेस्ट पिक्चर से लेकर बेस्ट डायरेक्टर और कई तकनीकी श्रेणियों में सम्मान मिला।

रणवीर सिंह बने बेस्ट एक्टर, अनीत पड्डा को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड
IIFA Awards 2026 में इस बार बेस्ट एक्टर का पुरस्कार रणवीर सिंह को फिल्म 'धुरंधर' में उनकी दमदार परफॉर्मेंस के लिए दिया गया। वहीं फिल्म 'सैयारा' से दर्शकों के बीच पहचान बनाने वाली अनीत पड्डा ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया।

IIFA Awards 2026 Winners

'धुरंधर' ने जीते सबसे ज्यादा 12 अवॉर्ड्स

-सपोर्टिंग कलाकारों की श्रेणी में भी दिलचस्प नाम सामने आए। हुमा कुरैशी को फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला जबकि संजय दत्त ने 'धुरंधर' में अपने अभिनय के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार जीता।

-इस साल IIFA समारोह में 'धुरंधर' सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी। फिल्म ने अलग-अलग श्रेणियों में कुल 12 पुरस्कार अपने नाम किए। बेस्ट एक्टर के लिए रणवीर सिंह को सम्मान मिलने के साथ ही फिल्म को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी दिया गया।

-निर्देशन के लिए आदित्य धर को बेस्ट डायरेक्टर चुना गया। वहीं फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाने वाले अक्षय खन्ना ने बेस्ट विलेन का पुरस्कार जीता। इसके अलावा 'धुरंधर' ने राइटिंग, म्यूजिक और तकनीकी श्रेणियों में भी कई अवॉर्ड हासिल किए। इस तरह फिल्म ने अभिनय और निर्माण, दोनों मोर्चों पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।

IIFA 2026 में इन स्टार्स ने भी बनाई जगह

इस बार पुरस्कारों की प्रमुख श्रेणियों में 'धुरंधर', 'सैयारा' और 'जॉली एलएलबी 3' जैसी फिल्मों का नाम चर्चा में रहा। रणवीर सिंह और अनीत पड्डा की जीत ने जहां उनके शानदार अभिनय को पहचान दिलाई, वहीं संजय दत्त और हुमा कुरैशी को भी सपोर्टिंग भूमिकाओं के लिए सम्मानित किया गया। कुल मिलाकर IIFA Awards 2026 में 'धुरंधर' का प्रदर्शन सबसे खास रहा। 12 पुरस्कारों के साथ फिल्म ने समारोह में अपनी सफलता का एक और बड़ा अध्याय जोड़ दिया।

IIFA Awards 2026 के विनर्स की पूरी लिस्ट-

IIFA अवॉर्ड्स 2026 विनर्स लिस्ट (पॉपुलर कैटिगरी)

बेस्ट फिल्म- धुरंधर
बेस्ट एक्ट्रेस (लीड रोल): अनीत पड्डा - सैयारा
बेस्ट एक्टर (लीड रोल): रणवीर सिंह - धुरंधर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: हुमा कुरेशी - जॉली एलएलबी 3
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: संजय दत्त - धुरंधर
बेस्ट विलेन: अक्षय खन्ना - धुरंधर
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): फहीम अब्दुल्ला - सैयारा
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: शाश्वत सचदेव - धुरंधर
बेस्ट स्टोरी (ओरिजिनल): आदित्य धर - धुरंधर
बेस्ट लिरिक्स: इरशाद कामिल - सैयारा
बेस्ट स्टोरी (एडॉप्टेड): बशारत पीर, सुमित रॉय और नीरज घायवान- होमबाउंड

फीमेल डेब्यू: राशा थडानी - आजाद
मेल डेब्यू: अहान पांडे - सैयारा
बेस्ट स्क्रीनप्ले: आदित्य धर - धुरंधर
बेस्ट डायलॉग: आदित्य धर - धुरंधर
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर : एआर. रहमान- छावा
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स/विजुअल इफेक्ट्स: असेंबलेंज एंटरटेनमेंट और रिडिफाइन- छावा
बेस्ट कोरियोग्राफी: बॉस्को लेस्ली मार्टिस- आवन जावन (वॉर 2)
बेस्ट साउंड मिक्सिंग: आलोक डे- छावा

IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स 2026 पॉपुलर विनर्स

बेस्ट पिक्चर: बारामूला- B62 स्टूडियोज, नेटफ्लिक्स एंटरटेनमेंट सर्विसेज़ इंडिया LLP और जियो स्टूडियोज़
बेस्ट डायरेक्टर: करण तेजपाल- स्टोलन
लीड रोल (फीमेल): सान्या मल्होत्रा - मिसेज
लीड रोल (मेल): अभिषेक बनर्जी- स्टोलन
बेस्ट परफॉर्मेंस इन अ सपोर्टिंग रोल (मेल): राघव जुयाल- द बैड्स ऑफ बॉलीवुड
बेस्ट परफॉर्मेंस इन अ सपोर्टिंग रोल (फीमेल): अन्या सिंह- द बैड्स ऑफ बॉलीवुड
सपोर्टिंग रोल (फीमेल): मोनिका पंवार- निशांची 2
सपोर्टिंग रोल (मेल): अविनाश तिवारी- द मेहता बॉयज
बेस्ट स्टोरी (ओरिजिनल): आदित्य धर, मोनल ठक्कर और आदित्य सुहास जांभले- बारामूला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+