Aakhri Sawal Teaser: 'आखिरी सवाल' का नया टीजर रिलीज, संजय दत्त के एक सवाल ने बढ़ाया सस्पेंस
Aakhri Sawal Teaser: बॉलीवुड के फेमस एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) पिछले कुछ समय से हिंदी सिनेमा के साथ साथ साउथ की फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। लोग उनको विलेन के रोल में काफी पसंद भी कर रहे हैं। फिलहाल संजय दत्त अपनी अपकमिंग फिल्म 'आखिरी सवाल' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।
'आखिरी सवाल' का नया टीजर रिलीज
संजय दत्त अपनी अपकमिंग फिल्म 'आखिरी सवाल' के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं, जिसके डायरेक्टर नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वारंग हैं।
8 मई 2026 को रिलीज होगी फिल्म
-संजय दत्त की ये फिल्म आगामी 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का पहला टीजर 2 अप्रैल 2026 को जारी हुआ था, जिसके बाद से ही फिल्म को लेकर विवाद और चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
-फिल्म के पहले टीजर के सामने आने के बाद से ही लोगों के मन में कई सवाल उठने लगे थे। वहीं आज यानी 24 अप्रैल 2026 को फिल्म का दूसरा टीजर रिलीज किया गया है जिसने इस मूवी को लेकर लोगों का उत्साह और ज्यादा बढ़ा दिया है।

आखिर क्या है वो 'आखिरी सवाल'?
-संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' इन दिनों सबसे चर्चित मूवीज में से एक बनकर उभरी है। मेकर्स ने गत 2 अप्रैल 2026, हनुमान जयंती के मौके पर इसका पहला टीजर रिलीज किया था, जिसमें दुनिया के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन आरएसएस के इतिहास की एक ऐसी झलक दिखाई गई थी, जो पहले कभी नहीं देखी गई थी।
-वहीं आज यानी 24 अप्रैल 2026 को आए नए टीजर (प्रोमो) में एक सवाल ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है, जिसमें पूछा गया है कि 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में आखिर क्या हुआ था और इसी सवाल ने फिल्म को लेकर चर्चा और विवाद दोनों को और तेज कर दिया है।
फिल्म की कहानी में दबा है भारत का अनसुना इतिहास
-संजय दत्त की आने वाली फिल्म 'आखिरी सवाल' एक चर्चित और विचारोत्तेजक ऐतिहासिक थ्रिलर के रूप में सामने आ रही है, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के इतिहास और उसकी विचारधारा को नए दृष्टिकोण से देखने की कोशिश करती है।
-हाल ही में जारी टीजर के अनुसार ये फिल्म भारत के इतिहास के कई अहम घटनाक्रमों जैसे बाबरी मस्जिद विध्वंस, आरएसएस पर प्रतिबंध और महात्मा गांधी की हत्या जैसे विषयों को भी छूती है। साथ ही संगठन से जुड़े स्वयं सेवकों के जीवन और उनके समाजिक योगदान को भी दिखाती है।
-फिल्म का उद्देश्य सार्वजनिक धारणा और वास्तविकता के बीच के अंतर को उजागर करना और ऐसे सवाल उठाना है जिनके जवाब आज तक पूरी तरह सामने नहीं आए हैं। ये फिल्म सत्य, धारणा, मिथक और विवाद के बीच संतुलन खोजने की कोशिश करती है।
-ये फिल्म दावा करती है कि ये केवल आरएसएस पर आधारित कहानी नहीं बल्कि इतिहास को देखने के अलग नजरिए को सामने लाने वाली प्रस्तुति है, जो दर्शकों को सोचने और बहस करने पर मजबूर करेगी।
'आखिरी सवाल' की दमदार स्टारकास्ट और सिनेमैटिक धमाका
-संजय दत्त के अलावा फिल्म 'आखिरी सवाल' में अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं समीरा रेड्डी इस फिल्म के जरिए लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।
-इस प्रोजेक्ट को निखिल नंदा मोशन पिक्चर्स और नीम ट्री एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, जिसमें प्रोडक्शन की जिम्मेदारी निकिल नंदा और संजय दत्त के साथ कई को-प्रोड्यूसर्स ने संभाली है।












Click it and Unblock the Notifications