UPSC EPFO Recruitment 2025: EO-AO और APFC के 230 पदों पर भर्ती, चेक करें कैटेगरी के अनुसार वैकेंसी
UPSC EPFO Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एक बार फिर देशभर के उम्मीदवारों को बेहतरीन अवसर दिया है। आयोग ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में प्रवर्तन अधिकारी (EO), लेखा अधिकारी (AO) और सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) के कुल 230 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के ज़रिए उम्मीदवार EPFO जैसे प्रतिष्ठित और स्थायी संस्थान में नौकरी पाने का सपना पूरा कर सकते हैं।
खास बात यह है कि इन पदों के लिए केवल स्नातक डिग्री होना ही पर्याप्त है और आवेदन प्रक्रिया भी पूरी तरह ऑनलाइन है। जो अभ्यर्थी लंबे समय से UPSC की किसी वैकल्पिक भर्ती का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह एक शानदार मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 16 अगस्त 2025 तय की गई है, ऐसे में उम्मीदवारों को चाहिए कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन की प्रक्रिया 29 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 16 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?
यूपीएससी ने दो पदों के लिए भर्ती निकाली है:
- EO/AO के 156 पद
- APFC के 74 पद
यह भी पढ़ें: CBSE क्लास 10th कम्पार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, DigiLocker पर ऐसे करें चेक
कौन कर सकता है आवेदन?
शैक्षणिक योग्यता:
- EO/AO और APFC दोनों पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
- APFC पद के लिए यदि उम्मीदवार के पास कंपनी लॉ, श्रम कानून या पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा हो, तो उसे वरीयता दी जा सकती है।
आयु सीमा (18 अगस्त 2025 तक)
- EO/AO: अधिकतम 30 वर्ष
- APFC: अधिकतम 35 वर्ष
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
वैकेंसी का वर्गवार विवरण
| पद | सामान्य (UR) | ओबीसी | एससी | एसटी | ईडब्ल्यूएस | PwBD | कुल | |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | EO/AO | 78 | 42 | 23 | 12 | 1 | 9 | 156 |
| 2 | APFC | 32 | 28 | 7 | 0 | 7 | 3 | 74 |
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2025 है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन कर दें।
नोटिफिकेशन कहां से डाउनलोड करें?
भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे पात्रता, चयन प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़ी शर्तें जानने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। यूपीएससी की वेबसाइट पर इसका पीडीएफ उपलब्ध है।
महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन शुरू: 29 जुलाई 2025
- अंतिम तिथि: 16 अगस्त 2025
- आयु गणना की तारीख: 18 अगस्त 2025
इस भर्ती से उन युवाओं को सुनहरा मौका मिला है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और EPFO जैसे प्रतिष्ठित संगठन में काम करना चाहते हैं। जल्द आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।
यह भी पढ़ें: RRB NTPC Exam 2025: 3445 पदों के लिए कल 63 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, क्या है परीक्षा का पैटर्न?












Click it and Unblock the Notifications