CBSE क्लास 10th कम्पार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, DigiLocker पर ऐसे करें चेक

CBSE Class 10 Compartment Result 2025 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं की कम्पार्टमेंट परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी घोषणा कर दी है। 5 अगस्त को जारी किए गए नतीजों में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। कुल 1.38 लाख छात्रों में से 67,620 छात्र सफल रहे, जबकि पास प्रतिशत 48.68% रहा।

खास बात यह रही कि लड़कियां 51.04% पास प्रतिशत के साथ लड़कों से 3.63% आगे रहीं। अब छात्र न केवल CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर बल्कि डिजिलॉकर के जरिए भी आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र अपने रिजल्ट को cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और डिजिलॉकर के जरिए देख सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और सिक्योरिटी पिन की जरूरत होगी।

CBSE Class 10 Compartment Result 2025

कितने छात्र हुए पास

कुल 1,43,648 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1,38,898 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 67,620 छात्र पास हुए हैं। इस तरह पास प्रतिशत 48.68% रहा।

  • लड़कियां: 51.04%
  • लड़के: 47.41%

लड़कियों ने इस बार लड़कों से 3.63% बेहतर प्रदर्शन किया है।
ये भी पढ़ें: UGC NET 2025: रिजल्ट के बाद बड़ा सवाल, JRF लें या यूनिवर्सिटी से PhD फेलोशिप? जानिए दोनों का अंतर

रिजल्ट ऐसे देखें

  • CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "कक्षा 10 सप्लीमेंट्री रिजल्ट" लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

डिजिलॉकर से कैसे देखें रिजल्ट

  • डिजिलॉकर की वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
  • मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और सिक्योरिटी पिन डालें।
  • "Central Board of Secondary Education" सेक्शन चुनें।
  • "CBSE Class 10th Marksheet 2025" विकल्प पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और पासिंग ईयर डालकर सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा।

मार्कशीट कहां मिलेगी

नियमित छात्रों की मार्कशीट उनके स्कूल भेजी जाएगी। वहीं, प्राइवेट उम्मीदवारों की मार्कशीट दिल्ली के परीक्षा केंद्रों और अन्य शहरों में उम्मीदवारों के दिए गए पते पर भेजी जाएगी।

कब हुई थी परीक्षा

यह परीक्षा 15 से 22 जुलाई के बीच 15,495 स्कूलों और 970 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। इसके अलावा यह परीक्षा 26 विदेशी देशों में भी कराई गई।

पिछले साल का रिजल्ट

  • 2024: रिजल्ट 5 अगस्त को आया था।
  • 2023: रिजल्ट 4 अगस्त को जारी हुआ था।
  • 2022: रिजल्ट 9 सितंबर को घोषित हुआ था।

10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट

इस साल 24.12 लाख छात्रों ने 84 विषयों में परीक्षा दी थी। 13 मई को घोषित नतीजों में 93.66% छात्र पास हुए थे।
ये भी पढ़ें: SSC Stenographer Admit Card: SSC ने जारी किया स्टेनोग्राफर परीक्षा एडमिट कार्ड, कब से है एग्जाम?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+