UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10th-12th रिजल्ट पर बड़ी खबर, डिजीलॉकर पर आ गया अलर्ट
UP Board Result 2026 Latest Update: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा हाईस्कूल (10th) और इंटरमीडिएट (12th) का परीक्षा परिणाम जल्द ही घोषित किया जाने वाला है। इस वक्त की सबसे बड़ी अपडेट डिजिलॉकर (DigiLocker) से सामने आ रही है। जहां रिजल्ट को लेकर 'Coming Soon' का स्टेटस एक्टिव कर दिया गया है।
दरअसल, 52 लाख से ज्यादा छात्र अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानतें हैं यूपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी...

यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के परिणाम तैयार कर लिए हैं। वर्तमान में बोर्ड अधिकारी अंकों की अंतिम समीक्षा (Review) कर रहे हैं ताकि तकनीकी त्रुटि (Technical Error) की गुंजाइश न रहे। संभावना जताई जा रही है कि 25 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026के बीच आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा।
डिजिलॉकर (DigiLocker) पर आई बड़ी अपडेट
छात्रों के लिए राहत की खबर है कि इस बार भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट क्रैश होने पर भी वे अपना रिजल्ट देख सकेंगे। आधिकारिक डिजिलॉकर पोर्टल (digilocker.gov.in) पर यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 के लिए Coming Soon का मैसेज दिखाई देने लगा है। इसका अर्थ है कि बोर्ड ने डेटा अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कैसे चेक करें यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 (Step-by-Step)
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:
- 1. वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले upmsp.edu.in या upmspresults.nic.in पर विजिट करें।
- 2. लिंक चुनें: होमपेज पर 'High School Result 2026' या 'Intermediate Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
- 3. विवरण भरें: अपना 10 अंकों का रोल नंबर दर्ज करें।
- 4. सबमिट करें: कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- 5. डाउनलोड करें: आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर होगी, इसे भविष्य के लिए सुरक्षित सेव कर लें।
पिछले वर्षों में किस तारीख को जारी हुआ रिजल्ट?
यूपी बोर्ड हर साल नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। पिछले कुछ वर्षों के रुझान इस प्रकार हैं:
- 2025: रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी हुआ था (10वीं का पास प्रतिशत 90.11% रहा)।
- 2024: परिणाम 20 अप्रैल को घोषित किया गया था।
- 2026 (संभावित):25-29 अप्रैल के बीच घोषणा की पूरी उम्मीद है।
यूपी बोर्ड में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं?
यूपी बोर्ड परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। कुल मिलाकर (Aggregate) भी 33% अंक अनिवार्य हैं। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा (Compartment Exam) के जरिए पास होने का मौका दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications