परीक्षा का है स्ट्रेस? तैयारी के दौरान एंग्जायटी को ऐसे रखें दूर, फॉलो करें ये सिंपल टिप्स
स्टूडेंट्स या किसी भी एस्पिरेंट के लिए परीक्षा में बैठने से पहले तैयारी के अंतिम दिनों में थोड़ा चिंतित और घबराया हुआ महसूस करना काफी स्वाभाविक है। यह केवल उम्मीदवार की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने और सफल होने की इच्छा को दर्शाता है।
हालांकि, परीक्षाओं के करीब आने पर थोड़ा तनाव महसूस करना - चाहे वह किसी भी प्रकार का हो - स्टूडेंट के लिए बिल्कुल सामान्य है। लेकिन इस तरह के तनाव और घबराहट का ज्यादा होना सफलता के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

डॉक्टर्स कहते हैं कि ज्यादातर युवा जो परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे अपना पाठ्यक्रम पूरा करने के बावजूद अक्सर तनाव में रहते हैं। जबकि चिंता एक प्राकृतिक घटना है और यह नकारात्मक विचार प्रक्रिया को जन्म देती है।
यदि आप भी जल्द ही किसी परीक्षा में बैठने वाले हैं और परिणाम के बारे में चिंतित हैं, तो परीक्षा से पहले अपने दिमाग और भावनाओं को नियंत्रण में रखने के लिए विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए कुछ यहां दिए गए कुछ टिप्स पर ध्यान दें।
यह भी देखें: अब 16 साल से कम के स्टूडेंट्स का नहीं होगा कोचिंग में एडमिशन, जानें शिक्षा विभाग ने विज्ञापन को लेकर क्या कहा
आखिरी मिनट की तैयारी से बचें
यह एक फैक्ट है कि लगातार किसी चीज का अध्ययन या प्रैक्टिस लास्ट मोमेंट की तैयारी से कई गुणा ज्यादा लाभ देता है। इसलिए आप अपने परीक्षा की तैयारी के लिए शुरू से ही मेहनत करें। किसी भी टॉपिक या विषय को आखिरी समय में पढ़ने के लिए ना छोड़ें।
सकारात्मक रहें
आपकी तैयारी चाहे किसी भी स्तर की हो, किसी भी नकारात्मक विचार को अपने आत्मविश्वास में बाधा न बनने दें। अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अपनी तैयारी पर भरोसा करें और जो कुछ भी आप पहले से जानते हैं और जिसके बारे में आप आश्वस्त हैं उस पर ध्यान केंद्रित करें।
दोस्तों के साथ चर्चा से बचें
परीक्षा को लेकर हम अक्सर अपने दोस्तों और साथियों के साथ समस्याओं पर चर्चा और उनका हल निकालने की कोशिश करते हैं। निस्संदेह यह एक अच्छी बात है। लेकिन उसके लिए एक समय होता है। यह पहले से ही किया जाना चाहिए और निश्चित रूप से तैयारी के अंतिम समय में नहीं किया जाना चाहिए।
यह भी देखें: Indian Navy and Indian Coast Guard: कैसे मिलती है यहां नौकरी? जानें दोनों सेनाओं की सैलरी में है कितना अंतर
तैयारी के आखिरी दिनों में साथियों के साथ परीक्षा के टॉपिक्स पर चर्चा करने से केवल भ्रम और चिंता बढ़ती है। इसी तरह, कभी भी अपनी तैयारी की स्थिति की तुलना दूसरों की तैयारी से न करें। दुर्भाग्य से, दोस्तों के भेष में कपटी इरादों वाले लोग हो सकते हैं जो केवल आपको नुकसान पहुंचाने के लिए अपनी तैयारी के पैमाने और विशालता के बारे में डींगें मारकर आपको जानबूझकर गुमराह कर सकते हैं।
परिणाम के बारे में सोचने से बचें
यह समझ में आता है कि एक छात्र के रूप में आप स्वाभाविक रूप से अपने परिणामों को लेकर चिंतित होंगे। हालांकि, अंतिम तैयारी के दौरान ऐसी चिंताओं को पीछे छोड़ देना चाहिए। जानकारों का कहना है कि आपको बस अपने कर्तव्यों के प्रति वफादार रहना है और दृष्टिकोण की ईमानदारी और उद्देश्य की अखंडता के साथ आगे बढ़ना है। परिणामों के बारे में चिंता करना आपका काम नहीं है। आपको केवल अपनी कोशिश ईमानदारी से करनी है।
यह भी देखें: UGC NET में नहीं मिली सफलता? अभी भी खुले हैं करियर विकल्प, इन क्षेत्रों में आजमा सकते हैं हाथ
स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखें
अपनी तैयारी के अंतिम चरण के दौरान स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखना बहुत जरुरी है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अक्सर देखा जाता है कि छात्र अपनी अंतिम तैयारी के दौरान चिंता के कारण अपने सोने के समय और भोजन में कटौती कर देते हैं और उन्हें इसके नुकसान का एहसास नहीं होता है। तैयारी के दौरान आराम करना और अच्छा खाना दोनों बेहद जरुरी है।
वैसे भी, दैनिक दिनचर्या में शारीरिक और मानसिक दोनों व्यायामों को शामिल करना अनिवार्य है। जबकि शारीरिक व्यायाम में पैदल चलना, तैरना, साइकिल चलाना या खेल खेलना जैसी गतिविधियां हो सकती हैं। जबकि मानसिक व्यायाम में संगीत सुनना, ब्रेन टीजर को हल करना इत्यादि शामिल हो सकते हैं।
यह भी देखें: जानें Vikas Divyakirti की कहानी, कभी फैमिली प्रेशर में शुरू की थी IAS की तैयारी, आज हैं युवाओं के लिए प्रेरणा












Click it and Unblock the Notifications