Indian Navy and Indian Coast Guard: कैसे मिलती है यहां नौकरी? जानें दोनों सेनाओं की सैलरी में है कितना अंतर
Indian Coast Guard and Indian Navy basic difference: भारत में दो प्रमुख रूप में समुद्री सुरक्षा से जुड़ी दो अलग-अलग रक्षा संगठन हैं। एक भारतीय नौसेना और दूसरा भारतीय तटरक्षक बल। कई लोगों को ये समझ नहीं आता कि इन दोनों में क्या अंतर होता है। कई लोग दोनों को ही समान समझ लेते हैं।
आपको बता दें, भारतीय नौसेना को मुख्य रूप से युद्ध या उससे संबंधित अभियानों के दौरान भारत के क्षेत्रीय जल की रक्षा के लिए तैनात किया जाता है। दूसरी ओर, भारतीय तटरक्षक बल समुद्र में कानून प्रवर्तन के अलावा, तस्करी की रोकथाम और समुद्र में खोज और बचाव अभियान चलाने से संबंधित गतिविधियां करता है। भारतीय नौसेना को रक्षा मंत्रालय के तहत ऑपरेट किया जाता है।

भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल में बुनियादी अंतर
भारतीय नौसेना: इसे मुख्य रूप से युद्ध या संबंधित अभियानों के दौरान भारत के क्षेत्रीय जल की रक्षा के लिए तैनात किया जाता है। इस सुरक्षा बल को दुश्मनों से बढ़ रहे खतरे को रोकने के लिए और समुद्र में सुरक्षा बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है। ये भारत संघ के सशस्त्र बलों की समुद्री शाखा है।
भारतीय नौसेना को रेगुलेट करने वाला प्राइमरी लॉ साल 1957 का नौसेना अधिनियम है।
नौसेना परीक्षाओं की सूची:
भारतीय नौसेना एसएससी अधिकारी भर्ती
भारतीय नौसेना एसएसआर भर्ती
भारतीय नौसेना ट्रेड्समैन
भारतीय नौसेना एमआर परीक्षा
यह भी देखें: Khan Sir: खान सर की कोचिंग कहां पर है, कैसे ज्वाइन करें और फीस कितनी है?
भारतीय तटरक्षक बल: इसे मुख्य रूप से मछुआरों और नाविकों की सहायता और सुरक्षा का कार्य सौंपा गया है। ये समुद्र में खोज और बचाव अभियान चलाने के अलावा तस्करी की रोकथाम से संबंधित एक्टिविटी करता है। इस सुरक्षा बल को समुद्र में कानून लागू करने का काम दिया गया है। भारतीय तटरक्षक बल को रेगुलेट करने वाला प्राइमरी लॉ 1978 का तटरक्षक अधिनियम है।
भारतीय तटरक्षक में भर्ती के लिए पद:
भारतीय तटरक्षक नाविक
भारतीय तटरक्षक यान्त्रिक
भारतीय तटरक्षक असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा
भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना में नौकरी के लिए पात्रता मानदंड में अंतर
भारतीय तटरक्षक बल: इसमें भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम पात्रता कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। जबकि भारतीय तटरक्षक बल में एक ऑफिसर के रूप में नौकरी पाने ले लिए संबंधित स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
भारतीय नौसेना: न्यूनतम योग्यता फिजिक्स और मैथ्स के साथ 10+2 पास। जबकि ऑफिसर कैडर को संबंधित स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना आवश्यकता है।
यह भी देखें: बिहार के स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, फैशन जगत में करियर बनाना हुआ आसान, ये कॉलेज शुरू कर रहा नया कोर्स
आयु सीमा:
भारतीय तटरक्षक बल: उम्मीदवार की आयु 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी/एसटी उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाती है।
भारतीय नौसेना: उम्मीदवार की उम्र 16 वर्ष से 20 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कितनी है दोनों की सैलरी में अंतर?
भारतीय तटरक्षक बल:
- असिस्टेंट कमांडेंट: 15,600 रुपये से 39,100 रुपए
- डिप्टी कमांडेंट: 15,600 रुपये से 39,100 रुपए
- कमांडेंट (जूनियर ग्रेड): 15,600 रुपये से 39,100 रुपए
- कमांडेंट: 37,400 रुपये से 67,000 रुपए
- डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल: 37,400 रुपये से 67,000 रुपए
- इंस्पेक्टर जनरल: 37,400 रुपये से 67,000 रुपए
- डायरेक्टर जनरल: 37,400 रुपये से 67,000 रुपए
भारतीय नौसेना:
- सब लेफ्टिनेंट: 56,100 - 1,77,500 रुपए
- लेफ्टिनेंट: 61,300 - 1,93,900 रुपए
- लेफ्टिनेंट कमांडर: 69,400 - 2,07,200 रुपए
- कमांडर: 1,21,200 - 2,12,400 रुपए
- कैप्टन: 1,30,600 - 2,15,900 रुपए
- कमोडोर: 1,39,600 - 2,17,600 रुपए
- रियर एडमिरल: 1,44,200 - 2,18,200 रुपए
- वाइस एडमिरल: 1,82,200 - 2,25,000 रुपए
- एडमिरल [नौसेना स्टाफ प्रमुख (सीएनएस) या चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) द्वारा आयोजित] 2,50,000 रुपए
यह भी देखें: 'दृष्टि IAS' जहां से निकलते हैं देश के नामी IAS-IPS, जानें विकास दिव्यकीर्ति की कोचिंग में लगती है कितनी फीस












Click it and Unblock the Notifications