Mamata Banerjee: 'अभिषेक बनर्जी को कुछ हुआ तो अस्पताल होगा जिम्‍मेदार', BJP पर भड़की ममता बनर्जी

Mamata Banerjee: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले और उसके बाद हुए इलाज को लेकर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। ममता ने आरोप लगाया कि अस्पताल पर भारी दबाव बनाया गया, जिसके चलते अभिषेक को समय से पहले छुट्टी दे दी गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अभिषेक की तबीयत बिगड़ती है तो इसकी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन की होगी। इस मुद्दे को लेकर टीएमसी ने राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान भी किया है।

अस्पताल पर दबाव डालने का लगाया आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने कहा कि अभिषेक बनर्जी को हमले के बाद अस्पताल के आईटीयू (इंटेंसिव ट्रीटमेंट यूनिट) में भर्ती कराया गया था, जहां उनके 3डी सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और थोरैसिक समेत कई महत्वपूर्ण मेडिकल परीक्षण किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल पर बाहरी दबाव डाला गया, जिसके कारण अभिषेक को अस्पताल से घर भेज दिया गया।

Mamata Banerjee

घर बनेगा अस्थायी अस्पताल

ममता ने बताया कि 'अब अभिषेक का इलाज घर पर ही जारी रहेगा और परिवार के डॉक्टर पूरे उपचार की निगरानी करेंगे। उन्होंने कहा कि घर में ऑक्सीजन सिलेंडर सहित सभी जरूरी चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, क्योंकि उनके शरीर में खून के थक्के (ब्लड क्लॉट) मौजूद हैं और लगातार निगरानी की जरूरत है।'

'हेलमेट नहीं होता तो जान जा सकती थी'

'हमले के दौरान यदि अभिषेक ने हेलमेट नहीं पहना होता तो उनकी मौके पर ही मौत हो सकती थी। उन्होंने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।'

अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

ममता बनर्जी ने कहा कि यदि अभिषेक की हालत गंभीर नहीं थी तो उन्हें आईटीयू में भर्ती क्यों किया गया और अगर गंभीर थी तो फिर दबाव में अस्पताल से छुट्टी क्यों दी गई। उन्होंने इसे सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था की बड़ी विफलता करार दिया।

'लोकतंत्र की हत्या' का आरोप

ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में भय का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने भाजपा पर डॉक्टरों, अस्पतालों और विभिन्न समुदायों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया। साथ ही सीआईडी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए।

कई नेताओं ने जाना अभिषेक का हाल

ममता बनर्जी ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फोन कर अभिषेक का हालचाल लिया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने इलाज के लिए हैदराबाद ले जाने का सुझाव भी दिया। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी चिंता व्यक्त की।

सोनारपर दौरे को लेकर भी उठे सवाल

ममता ने कहा कि अभिषेक बनर्जी के सोनारपुर दौरे की जानकारी पहले से पुलिस को दी गई थी। इसके बावजूद सुरक्षा में चूक हुई। उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कई लोग बाहरी थे, जिनकी भूमिका की जांच होनी चाहिए।

राज्यभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान

अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले के विरोध में टीएमसी ने राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करने का फैसला किया है। पार्टी कार्यकर्ता रविवार से विभिन्न जिलों में प्रदर्शन करेंगे। वहीं ममता बनर्जी सोमवार को कोलकाता के रानी रासमणि रोड पर सुरक्षा चूक और कथित तानाशाही के खिलाफ धरने पर बैठेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+