School Holiday Alert: कहीं कांवड़ यात्रा के कारण बंद हुए स्कूल, कहीं बारिश ने कराई छुट्टी, देखें अपडेट
School Holiday Alert: देश के कई राज्यों में अलग-अलग कारणों से स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं। उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ती भीड़, ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। वहीं केरल में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कई जिलों में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है।
प्रशासन का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे स्कूल जाने से पहले अपने जिले और स्कूल की आधिकारिक सूचना जरूर देख लें।

गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर में छुट्टी
गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी, निजी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 4 अगस्त से 12 अगस्त तक अवकाश घोषित किया है। कांवड़ मार्गों पर भारी भीड़ और रूट डायवर्जन को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
ये भी पढ़ें: Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
मेरठ में 3 अगस्त से 12 अगस्त तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। वहीं मुजफ्फरनगर में 3 अगस्त से 10 अगस्त तक शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित की गई है, ताकि कांवड़ मेले के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो।
केरल के 10 से ज्यादा जिलों में अलर्ट
केरल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण प्रशासन ने 3 अगस्त को पलक्कड़, पथानामथिट्टा, कन्नूर, कोझिकोड, कासरगोड, वायनाड, मलप्पुरम, त्रिशूर, कोट्टायम और इडुक्की समेत 10 से अधिक जिलों में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर बंद रखने का आदेश दिया। कई इलाकों में जलभराव और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। छात्रों को 4 अगस्त को स्कूल जाने से पहले स्थानीय प्रशासन की ताजा जानकारी देखने की सलाह दी गई है।
आंगनवाड़ी और कोचिंग सेंटर भी बंद
केरल सरकार के आदेश के अनुसार प्रोफेशनल कॉलेज, आंगनवाड़ी केंद्र, मदरसे, ट्यूशन और कोचिंग सेंटर भी बंद रखे गए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि मौसम सामान्य होने तक सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बजाय केवल जिला प्रशासन और स्कूल की आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें। उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन का पालन करें, जबकि केरल के प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोग जलभराव और भूस्खलन वाले क्षेत्रों से दूर रहें।
ये भी पढ़ें: School Holiday: सावन के पहले सोमवार पर यूपी-एमपी सहित किन राज्यों में बंद हैं स्कूल? चेक करें लिस्ट


Click it and Unblock the Notifications
