IOB Recruitment 2025: 400 पद पर भर्ती, 85 हजार तक मिलेगी सैलरी, अप्लाई करने का आखिरी मौका आज, देखें डिटेल
IOB Recruitment 2025: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं और लंबे समय से किसी अच्छे मौके का इंतजार कर रहे हैं, तो अब इंतजार खत्म हुआ। इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने देशभर के युवाओं के लिए एक शानदार अवसर पेश किया है।
बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास है जो स्थायी और सम्मानजनक सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इन पदों पर आवेदन के लिए किसी विशेष अनुभव की जरूरत नहीं है - सिर्फ ग्रेजुएशन की डिग्री और थोड़ी सी मेहनत आपको इस नौकरी तक पहुंचा सकती है।

लोकल बैंक ऑफिसर के 400 पदों पर भर्ती
इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने देशभर में लोकल बैंक ऑफिसर के 400 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आज, 31 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर जाना होगा।
ये भी पढ़ें: DDA Recruitment 2025: 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए मौका, DDA ने 1,383 पदों पर निकाली बंपर भर्ती
तमिलनाडु समेत कई राज्यों में मिलेंगी नियुक्तियां
इन पदों पर अलग-अलग राज्यों में नियुक्ति की जाएगी। सबसे अधिक पद तमिलनाडु में हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, पंजाब और ओडिशा जैसे राज्यों में भी पद उपलब्ध हैं।
योग्यता और उम्र सीमा
इन पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन जरूरी है। उम्र की बात करें तो आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 30 साल रखी गई है। आरक्षित वर्गों को उम्र में छूट सरकारी नियमों के अनुसार दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: ₹850
- एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग: ₹175
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा:
- ऑनलाइन परीक्षा - 140 प्रश्न होंगे और समय 3 घंटे मिलेगा।
- भाषा दक्षता परीक्षा
- पर्सनल इंटरव्यू
सामान्य वर्ग को 35% और आरक्षित वर्ग को 30% अंक लाना जरूरी होगा। हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटे जाएंगे।
सैलरी और सुविधाएं
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को ₹48,840 से ₹85,920 प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके साथ बैंक की ओर से अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।
ऐसे करें आवेदन
- iob.in वेबसाइट पर जाएं
- Recruitment सेक्शन में जाकर नोटिफिकेशन खोलें
- रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- फीस जमा कर आवेदन पूरा करें
यह मौका उन युवाओं के लिए खास है जो बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। समय पर आवेदन करना न भूलें।
ये भी पढ़ें: IAS की नौकरी छोड़कर बनीं सांसद, पति भी है प्रशासनिक अधिकारी, खूबसूरत है प्रेम कहानी












Click it and Unblock the Notifications