DDA Recruitment 2025: 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए मौका, DDA ने 1,383 पदों पर निकाली बंपर भर्ती
DDA Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के लिए राहत और उम्मीद भरी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने साल 2025 के लिए बंपर वकैंसी की अभिसूचना जारी की है। इस वकैंसी के अंतर्गत ग्रुप A, B और C के तहत कुल 1,383 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इन पदों में जूनियर इंजीनियर (JE), असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO), पटवारी, स्टेनोग्राफर, और कई अन्य महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इसमें 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन तक के उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है।

इच्छुक अभ्यर्थी DDA की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in के माध्यम से जल्द ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन से पहले एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के सभी निर्देशों को जानना जरूरी है। आईए DDA वकैंसी से जुड़ी सभी प्वाइंट्स विस्तार से जानते हैं...
DDA Recruitment 2025: इन पदों पर निकली हैं भर्तियां?
DDA ने जिन पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं, उनमें निम्नलिखित शामिल हैं:
- असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (AEE)
- जूनियर इंजीनियर (JE)
- असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO)
- स्टेनोग्राफर ग्रेड D
- लीगल असिस्टेंट
- पटवारी
- नायब तहसीलदार
- मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS)
- डिप्टी डायरेक्टर
- असिस्टेंट डायरेक्टर
- प्रोग्रामर
- सर्वेयर
- जूनियर ट्रांसलेटर
- आर्किटेक्चरल असिस्टेंट
- प्लानिंग असिस्टेंट
- असिस्टेंट डायरेक्टर (मिनिस्ट्रियल)
- असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर
DDA Recruitment 2025: क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?
शैक्षणिक योग्यता:
हर पद के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता की मांग की गई है। इसमें 10वीं पास, ITI, डिप्लोमा, स्नातक और परास्नातक तक की योग्यता शामिल है। अभ्यर्थी को संबंधित क्षेत्र में डिग्री या प्रमाणपत्र होना चाहिए।
आयु सीमा:
अधिकांश पदों के लिए आयु सीमा 19 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। हालांकि, अलग-अलग पदों के अनुसार यह सीमा कम या ज्यादा हो सकती है।
वेतनमान:
DDA द्वारा यह भर्तियां 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) के अनुसार लेवल 1 से लेकर लेवल 11 तक के पदों के लिए की जा रही हैं।
DDA Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
DDA भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा:
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT):
DDA की यह परीक्षा CBT Mod यानी ऑनलाइन आयोजित होगी जिसमें उम्मीदवार की जनरल नॉलेज, एप्टीट्यूड जैसै विषयों में योग्यता की जांच की जाएगी।
स्किल टेस्ट:
कुछ पदों जैसे स्टेनोग्राफर या MTS के लिए विशेष कौशल परीक्षण लिया जाएगा।
डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन:
शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आयु प्रमाण और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
इंटरव्यू:
उच्च श्रेणी के पदों के लिए उम्मीदवारों का व्यक्तिगत इंटरव्यू भी लिया जाएगा।
How to apply DDA Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को DDA की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया शीघ्र शुरू होने वाली है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी पात्रता शर्तों को समझें।












Click it and Unblock the Notifications