Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

NEST 2025 के रिजल्ट के बाद शुरू हुई एडमिशन की रेस, NISER-CEBS में दाखिले के लिए क्या है काउंसलिंग प्रोसेस?

NEST 2025: साइंस की दुनिया में कदम रखने का सपना देख रहे स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) 2025 का रिजल्ट आखिरकार 10 जुलाई को जारी कर दिया गया है। हर साल लाखों स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल होते हैं ताकि उन्हें देश के दो प्रतिष्ठित संस्थानों, NISER भुवनेश्वर और UM-DAE CEBS मुंबई में 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड M.Sc प्रोग्राम में दाखिला मिल सके।

यह सिर्फ एक एंट्रेंस टेस्ट नहीं, बल्कि रिसर्च और साइंटिफिक करियर की दिशा में पहला मजबूत कदम है। अब रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्रों के लिए अगला बड़ा पड़ाव काउंसलिंग प्रक्रिया है, जिसमें मेरिट लिस्ट के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आगे की प्रक्रिया क्या है और किन जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा।

NEST 2025

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को NEST की ऑफिशियल वेबसाइट www.nestexam.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाकर 'NEST 2025 Result' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन डालें।
  • लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखेगा।
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें और उसमें दिए गए सभी डिटेल्स जैसे नाम, रोल नंबर, विषयवार मार्क्स, कुल नंबर और रैंक जरूर चेक करें।
  • अगर कोई गलती नजर आए तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें: DU में सिलेबस को लेकर विवाद! PG कोर्स के राजनीति-इतिहास में हो सकते हैं बदलाव, ड्राप होंगे कौन से टॉपिक्स?

पासवर्ड भूल गए हैं?

ऐसे छात्र 'Forgot Password' विकल्प का इस्तेमाल करके नया पासवर्ड बना सकते हैं। किसी भी तकनीकी परेशानी के लिए [email protected] पर मेल करें या वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर कॉल करें।

NEST क्यों है खास?

इंटीग्रेटेड M.Sc में एडमिशन: NISER और UM-DAE CEBS में डायरेक्ट एडमिशन का मौका।
रिसर्च की दुनिया में करियर: NEST उन स्टूडेंट्स के लिए प्लेटफॉर्म है जो रिसर्च या अकैडमिक फील्ड में जाना चाहते हैं।

INSPIRE स्कॉलरशिप का लाभ: चयनित स्टूडेंट्स को सरकार की ओर से रिसर्च के लिए स्कॉलरशिप मिलती है, जिसमें मासिक स्टाइपेंड और रिसर्च ग्रांट शामिल होते हैं।

क्या है रिजल्ट के बाद का प्रोसेस?

रिजल्ट आने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। स्टूडेंट्स को नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

1. मेरिट लिस्ट होगी जारी
रिजल्ट के साथ ही मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी जिसमें जनरल, ओबीसी, एससी/एसटी और PwD कैटेगरी के अलग-अलग कट-ऑफ होंगे।

2. रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग
कैंडिडेट्स को NISER और CEBS की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद अपनी पसंद के इंस्टीट्यूट और कोर्स सिलेक्ट करें।

3. सीट अलॉटमेंट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

मेरिट रैंक और सीट की उपलब्धता के आधार पर इंस्टीट्यूट अलॉट किया जाएगा।

इसके बाद कैंडिडेट्स को अपने डॉक्यूमेंट्स जैसे 10वीं-12वीं की मार्कशीट, NEST स्कोरकार्ड, कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि हो), फोटो ID और पासपोर्ट साइज फोटो वेरिफाई कराने होंगे।

4. रिपोर्टिंग और फीस जमा
सीट मिलने के बाद तय समय में संबंधित संस्थान में जाकर रिपोर्ट करना होगा और एडमिशन फीस जमा करनी होगी।

5. कई राउंड में होगी काउंसलिंग
काउंसलिंग अलग-अलग राउंड्स में होगी - राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड। अगर किसी को पहले राउंड में सीट नहीं मिलती है तो अगले राउंड का इंतजार कर सकते हैं।

6. आखिर में एडमिशन कन्फर्म करें
जिन्हें सीट मिल जाती है, उन्हें इंस्टीट्यूट में जाकर फाइनल एडमिशन कन्फर्म करना होगा। इसके बाद नया एकेडमिक सेशन शुरू होगा।

इन वेबसाइट्स पर मिलेंगी सभी अपडेट्स

काउंसलिंग शेड्यूल और अन्य जानकारियों के लिए स्टूडेंट्स को इन वेबसाइट्स पर रेगुलर विजिट करना चाहिए:

  • www.nestexam.in
  • www.niser.ac.in
  • www.cbs.ac.in

ये भी पढ़ें: क्यों बदली CSIR UGC NET 2025 की डेट? अब तीन नहीं, एक दिन ही होगी परीक्षा, देखें लेटेस्ट अपडेट

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+