NEET UG 2026: अच्छी रैंक के बावजूद क्यों रद्द हो जाता है एडमिशन? काउंसलिंग से पहले चेक कर लें डिटेल
NEET UG 2026 का रिजल्ट आने के बाद अब लाखों छात्रों का ध्यान काउंसलिंग प्रक्रिया पर है। मेडिकल कॉलेज में दाखिले की असली दौड़ अब शुरू होने जा रही है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने पहले राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके बाद उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की तैयारी में जुट गए हैं। इस दौरान की गई छोटी-सी लापरवाही भी महंगी पड़ सकती है।
कई बार अच्छी रैंक होने के बावजूद गलत कॉलेज चुनने, चॉइस समय पर लॉक न करने या दस्तावेजों में गड़बड़ी की वजह से सीट छूट जाती है। इसलिए काउंसलिंग के हर कदम को समझना और सावधानी से पूरा करना बेहद जरूरी है। अगर आप भी इस साल मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो ये जरूरी बातें जरूर जान लें।

5 अगस्त से शुरू होगी काउंसलिंग
MCC के जारी कार्यक्रम के अनुसार NEET UG 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 अगस्त 2026 से शुरू होंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अगस्त तय की गई है। इसी प्रक्रिया के जरिए देशभर के सरकारी, प्राइवेट और डीम्ड मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS और B.Sc Nursing की सीटों पर दाखिला मिलेगा।
ये भी पढ़ें: School Holiday: सावन के पहले सोमवार पर यूपी-एमपी सहित किन राज्यों में बंद हैं स्कूल? चेक करें लिस्ट
क्या है NEET UG काउंसलिंग?
NEET पास करने के बाद मेडिकल कॉलेज में एडमिशन सीधे नहीं मिलता। इसके लिए MCC या संबंधित राज्य की काउंसलिंग में हिस्सा लेना जरूरी होता है। इस प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन, फीस जमा करना, चॉइस फिलिंग, चॉइस लॉकिंग, सीट अलॉटमेंट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, कॉलेज रिपोर्टिंग और जरूरत पड़ने पर अपग्रेडेशन जैसे सभी चरण पूरे करने होते हैं। 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में सामान्य वर्ग के लिए 50% और SC, ST व OBC वर्ग के लिए 40% अंक होना भी जरूरी है।
चॉइस लॉक करते समय रखें इन बातों का ध्यान
- केवल बड़े और लोकप्रिय मेडिकल कॉलेज ही न चुनें। अपनी रैंक के हिसाब से ऐसे कॉलेज भी शामिल करें जहां सीट मिलने की संभावना अधिक हो।
- चॉइस भरने के बाद तय समय के भीतर उसे लॉक जरूर करें। आखिरी समय में सर्वर या तकनीकी दिक्कत हो सकती है।
- कॉलेज की सालाना फीस, हॉस्टल शुल्क, सिक्योरिटी डिपॉजिट, बॉन्ड की अवधि, बॉन्ड पेनल्टी और स्टाइपेंड की जानकारी पहले ही देख लें।
- EWS, SC, ST, OBC या PwD श्रेणी का लाभ लेना है तो वैध प्रमाण पत्र जरूर रखें। गलत जानकारी मिलने पर दावा रद्द हो सकता है।
- NEET स्कोरकार्ड, आधार, 10वीं-12वीं की मार्कशीट और अन्य दस्तावेजों में नाम, जन्मतिथि, जेंडर और कैटेगरी जैसी सभी जानकारी एक जैसी होनी चाहिए।
- सीट मिलने के बाद तय समय पर कॉलेज में रिपोर्ट करना जरूरी है। देरी होने पर सीट रद्द हो सकती है।
- अगर सीट छोड़ने का फैसला करते हैं तो पहले MCC और संबंधित राज्य के नियम जरूर पढ़ लें। कई राज्यों में सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त होने, जुर्माना लगने या अगले राउंड से बाहर होने जैसी कार्रवाई हो सकती है।
ये भी पढ़ें: NEET UG Counselling 2026: काउंसलिंग शेड्यूल जारी, कब से कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन?


Click it and Unblock the Notifications
