Indian Army NCC Special Entry 2025: भारतीय सेना में करियर का बेहतरीन अवसर, बिना परीक्षा अधिकारी बनने का मौका!
Indian Army NCC Special Entry 2025: देश की सेवा करने का सपना हर युवा देखता है, लेकिन सभी को यह अवसर नहीं मिल पाता। भारतीय सेना अब ऐसे युवाओं के लिए सुनहरा मौका लेकर आई है जो न सिर्फ करियर बनाना चाहते हैं, बल्कि गौरव, अनुशासन और देशभक्ति की राह पर आगे बढ़ना चाहते हैं।
NCC स्पेशल एंट्री स्कीम के जरिए बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे इंडियन आर्मी में अधिकारी बनने का मौका दिया जा रहा है। इस भर्ती में अविवाहित पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हो सकते हैं। भारतीय सेना ने NCC Special Entry Scheme - 123rd Course के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके जरिए उम्मीदवार सीधे अधिकारी बन सकते हैं।

कब तक है आवेदन की अंतिम तिथि
पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर है जबकि महिलाओं के लिए अंतिम तिथि 11 सितंबर तय की गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: RPSC SI Recruitment 2025: 1015 पदों पर भर्ती के लिए आज आखिरी मौका, तुरंत करें अप्लाई
क्यों खास है यह भर्ती
- सीधा मौका: इसमें लिखित परीक्षा की जरूरत नहीं है। जिनके पास NCC 'C' सर्टिफिकेट है, वे सीधे आवेदन कर सकते हैं।
- महिला और पुरुष दोनों के लिए अवसर: इस बार भर्ती पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए खुली है।
- गौरवशाली करियर: भारतीय सेना में अधिकारी बनना सिर्फ नौकरी नहीं बल्कि सम्मान और रोमांच से भरा जीवन है।
- लीडरशिप और ट्रेनिंग: यहां युवाओं को नेतृत्व कौशल, फिटनेस और बेहतर अवसरों का अनुभव मिलेगा।
योग्यता क्या होनी चाहिए
इस योजना के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री और NCC सी सर्टिफिकेट होना जरूरी है। सर्टिफिकेट में न्यूनतम बी ग्रेड होना चाहिए। आयु सीमा 19 से 25 साल तय की गई है, जो 1 जनवरी 2026 तक मान्य होगी।
आवेदन कैसे करें
- उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- NCC Special Entry - 123rd Course का फॉर्म भरें।
- सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और विवरण ध्यान से जांचें।
- अंतिम तिथि से पहले आवेदन जमा करना न भूलें।
ये भी पढ़ें: DU Admission 2025: CUET के मार्क्स के बिना डीयू में एडमिशन, 12वीं के नंबर से कैसे मिल रहा दाखिला?












Click it and Unblock the Notifications