DU Admission 2025: CUET के मार्क्स के बिना डीयू में एडमिशन, 12वीं के नंबर से कैसे मिल रहा दाखिला?
DU Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) हर साल लाखों स्टूडेंट्स के लिए सपनों की यूनिवर्सिटी मानी जाती है। यहां पढ़ाई करने का मौका पाने के लिए स्टूडेंट्स CUET जैसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा से गुजरते हैं, लेकिन इस बार DU ने एक खास मौका दिया है। अगर आप CUET में अच्छा स्कोर नहीं कर पाए थे या किसी वजह से परीक्षा ही नहीं दे सके, तो भी अब आपको दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला मिल सकता है।
यूनिवर्सिटी ने ग्रेजुएशन कोर्सेज की खाली सीटों को भरने के लिए मॉप-अप राउंड शुरू किया है, जिसमें एडमिशन सीधे 12वीं के अंकों के आधार पर होगा। यानी अब बिना CUET स्कोर भी देश की टॉप यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकता है।

क्या है मॉप-अप राउंड?
DU के कई कॉलेजों में अभी भी साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स कोर्सेज की सीटें खाली हैं। इन्हें भरने के लिए मॉप-अप राउंड शुरू किया गया है। इस बार एडमिशन पूरी तरह 12वीं के नंबरों पर होगा और कॉलेज खुद सीट अलॉट करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। अगर इस राउंड के बाद भी सीटें खाली रह गईं, तो एडमिशन प्रोसेस यहीं खत्म हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: NIRF Rankings 2025: हिंदू कॉलेज नंबर वन, IIT मद्रास लगातार 10वीं बार इंजीनियरिंग कॉलेज में टॉप पर
कौन कर सकता है अप्लाई?
- 12वीं पास स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं।
- अगर आपने कंपार्टमेंट एग्जाम पास किया है तो भी अप्लाई करने का मौका मिलेगा।
- जो स्टूडेंट्स पहले से CSAS पोर्टल पर रजिस्टर हैं लेकिन सीट नहीं मिली, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। बस डिटेल्स अपडेट करनी होंगी।
- नए स्टूडेंट्स भी सीधे 12वीं के नंबरों के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों को पहले ही CUET स्कोर के आधार पर DU में सीट मिल चुकी है, वे इस राउंड में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
आवेदन और शेड्यूल
- खाली सीटों की लिस्ट - 4 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तक DU की वेबसाइट पर जारी होगी।
- आवेदन की आखिरी तारीख - 7 सितंबर 2025।
- सीट अलॉटमेंट - 8 से 11 सितंबर 2025 तक कॉलेज मेरिट लिस्ट जारी करेंगे।
- फीस जमा करने की आखिरी तारीख - 13 सितंबर 2025।
फीस स्ट्रक्चर
- जनरल, OBC, EWS: ₹250
- SC, ST, PwD: ₹100
- मॉप-अप शुल्क: सभी श्रेणियों के लिए अतिरिक्त ₹1000
दाखिले की प्रक्रिया
- 4 से 7 सितंबर तक स्टूडेंट्स को ugadmission.uod.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कॉलेज 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाएंगे।
- अगर दो उम्मीदवारों के अंक बराबर होते हैं तो टाई-ब्रेकिंग नियम लागू होगा। इसमें 12वीं के बेस्ट 4 सब्जेक्ट्स (एक भाषा सहित) के नंबर देखे जाएंगे।
- अगर किसी स्टूडेंट को एक से ज्यादा सीट मिलती है तो उसे एक ही विकल्प चुनना होगा और 13 सितंबर तक फीस जमा करनी होगी।
स्टूडेंट्स के लिए जरूरी टिप्स
- 12वीं के अंक और बाकी डिटेल्स ध्यान से भरें।
- सीटों की लिस्ट जरूर देखें।
- समय कम है, इसलिए आवेदन जल्दी करें।
- अपडेट्स के लिए लगातार DU पोर्टल चेक करते रहें।
क्यों है ये मौका खास?
अब तक DU में दाखिला केवल CUET स्कोर से मिलता था, लेकिन पहली बार बिना CUET सिर्फ 12वीं के अंकों पर एडमिशन का मौका मिल रहा है। यह उन स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अवसर है जो CUET में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए या परीक्षा में शामिल ही नहीं हो सके।
ये भी पढ़ें: DU NCWEB Special Cutoff 2025: BA-BCom एडमिशन के लिए डीयू की स्पेशल कटऑफ आज, ऐसे करें चेक
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications