GSEB SSC Result 2025: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, gseb.org वेबसाइट पर देखें मार्कशीट
GSEB Gujarat Board Result 2025: गुजरात के लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम रहा। जिस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था, वो आखिरकार आ गया। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने 10वीं यानी एसएससी परीक्षा 2025 का परिणाम आज आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। सुबह से ही छात्र और उनके माता-पिता बोर्ड की वेबसाइट पर नजरें टिकाए बैठे थे, और अब सबको अपने मेहनत का नतीजा मिल चुका है।
हर साल की तरह इस बार भी कुछ चेहरों पर मुस्कान आई, तो कुछ को थोड़ी निराशा भी हाथ लगी। लेकिन यही तो जिंदगी है-जहां मेहनत, उम्मीद और परिणाम तीनों साथ चलते हैं। अच्छी बात ये है कि जो छात्र परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं, उनके लिए भी सप्लीमेंट्री एग्जाम का मौका मिलेगा ताकि वे अपना साल खराब होने से बचा सकें।

जो छात्र इस साल की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की जरूरत होगी।
ये भी पढ़ें: RBSE Result 2025: कब आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम? यहां चेक करें रिजल्ट से जुड़े ताजा अपडेट
रिजल्ट के साथ-साथ अब सबकी नजरें इस पर भी होंगी कि किस जिले ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, किस स्कूल का रिजल्ट रहा सबसे शानदार और इस बार लड़कियों और लड़कों के प्रदर्शन में कौन रहा आगे। आइए जानते हैं कैसे चेक करें रिजल्ट, कहां से मिलेगी मार्कशीट और आगे की प्रक्रिया क्या होगी।
ऐसे चेक करें GSEB SSC 10वीं का रिजल्ट
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले gseb.org पर जाएं
- होमपेज पर दिख रहे "SSC Result 2025" लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें
- सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी
- रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें
मूल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी
ऑनलाइन रिजल्ट के बाद छात्रों को अपनी असली यानी मूल मार्कशीट स्कूल से लेनी होगी। बोर्ड कुछ दिनों के अंदर सभी स्कूलों को मार्कशीट भेज देगा, जिसके बाद छात्र अपने स्कूल से इसे प्राप्त कर सकेंगे।
33 फीसदी अंक जरूरी, तभी होगा पास
परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे। साथ ही कुल मिलाकर भी 33 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। इससे कम अंक लाने वाले छात्रों को अनुत्तीर्ण माना जाएगा।
पूरक परीक्षा और पुनर्मूल्यांकन की जानकारी जल्द
जो छात्र किसी विषय में पास नहीं हो पाए हैं, उनके लिए सप्लीमेंट्री (पूरक) परीक्षा की तारीखों की घोषणा कुछ दिनों में की जाएगी। इसके अलावा, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
इस साल कब हुई थी परीक्षा
गुजरात बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं इस साल 27 फरवरी से 10 मार्च 2025 के बीच कराई गई थीं। पिछले साल यानी 2024 में परीक्षाएं 11 मार्च से 22 मार्च तक चली थीं और रिजल्ट 11 मई को आया था।
2024 में पास प्रतिशत में बड़ी बढ़त
2024 में पास प्रतिशत 82.56% रहा था, जो 2023 की तुलना में 18% अधिक था। 2023 में यह दर सिर्फ 64.62% थी। 2024 में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया था-उनका पास प्रतिशत 86.69% रहा था, जबकि लड़कों का 79.12% था।
कुछ स्कूलों का शानदार प्रदर्शन, कुछ का बेहद खराब
2024 में 1,389 स्कूल ऐसे थे जिनका रिजल्ट 100% रहा यानी सभी छात्र पास हुए। वहीं, 70 स्कूलों में कोई भी छात्र पास नहीं हो पाया था।
ये भी पढ़ें: CBSE Board Result 2025: जल्द खत्म होगा स्टूडेंट्स का इंतजार, जाने DigiLocker से रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका












Click it and Unblock the Notifications