CBSE Board Result 2025: जल्द खत्म होगा स्टूडेंट्स का इंतजार, जाने DigiLocker से रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका
CBSE Board Result 2025 Date: हर साल जैसे ही CBSE के रिजल्ट की तारीख नजदीक आती है, छात्रों और अभिभावकों की धड़कनें तेज हो जाती हैं। 10वीं और 12वीं के नतीजे सिर्फ नंबरों का खेल नहीं होते, बल्कि ये छात्रों के भविष्य की दिशा तय करने वाले दस्तावेज भी होते हैं। ऐसे में अगर ये दस्तावेज आसानी से और सुरक्षित रूप से उपलब्ध हो जाएं, तो यह राहत की बात होती है।
इसी सोच के साथ अब CBSE ने एक नई पहल की है। बोर्ड ने छात्रों को डिजिटल दस्तावेज मुहैया कराने के लिए डिजिलॉकर की एक नई और सुरक्षित प्रणाली लागू की है। अब छात्रों को अपनी मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए किसी लाइन में लगने या स्कूल के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।

CBSE की नई एक्सेस कोड आधारित प्रणाली से छात्र सीधे अपने डिजिलॉकर अकाउंट के जरिए ये जरूरी दस्तावेज डाउनलोड कर सकेंगे। इस बदलाव का उद्देश्य न केवल डिजिटलीकरण को बढ़ावा देना है, बल्कि छात्रों को एक आधुनिक और आसान अनुभव देना भी है।
ये भी पढ़ें: DU के टॉप कॉलेजों में BA में एडमिशन के लिए चाहिए होंगे कितने मार्क्स? यहां देखें Expected Cut-Offs
स्कूल करेंगे एक्सेस कोड जारी
सीबीएसई ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने डिजिलॉकर स्कूल अकाउंट से हर छात्र का एक्सेस कोड डाउनलोड करें और छात्रों को वितरित करें। इन कोड्स की मदद से छात्र अपना डिजिलॉकर अकाउंट एक्टिवेट कर पाएंगे, जिसमें उनके सभी डिजिटल दस्तावेज उपलब्ध होंगे।
डिजिलॉकर से मिलेंगे ये दस्तावेज
छात्र डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म से निम्न दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं:
- मार्कशीट
- पासिंग सर्टिफिकेट
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
इन दस्तावेजों को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय के सहयोग से डिजिटली स्टोर किया गया है।
CBSE ने साफ किया-अभी तय नहीं हुई रिजल्ट की तारीख
कई मीडिया रिपोर्ट्स में CBSE बोर्ड परिणाम 2025 के 2 मई को जारी होने की खबरें चल रही थीं। लेकिन बोर्ड ने इन खबरों को गलत बताया है। सीबीएसई ने स्पष्ट किया कि अभी तक 10वीं और 12वीं के नतीजों की कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं हुई है।
छात्र ऐसे करें डिजिलॉकर अकाउंट एक्टिवेट
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना अकाउंट एक्टिवेट कर सकते हैं:
- वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाएं
- स्कूल से मिले एक्सेस कोड का उपयोग करें
- किसी समस्या की स्थिति में nad-support.digilocker.gov.in पर "CBSE International Student 2025" कैटेगरी में टिकट दर्ज करें
स्कूल ऐसे करें एक्सेस कोड डाउनलोड
स्कूलों को छात्र के लिए एक्सेस कोड प्राप्त करने के लिए यह प्रक्रिया अपनानी होगी:
- वेबसाइट cbse.digitallocker.gov.in पर जाएं
- "Login as school' ऑप्शन चुनें और स्कूल क्रेडेंशियल से लॉग इन करें
- 'Download access code file' विकल्प चुनें
- कक्षा 10 या 12 में से उपयुक्त क्लास का चयन कर एक्सेस कोड डाउनलोड करें
- कोड डाउनलोड करने के बाद छात्र को मैन्युअल के साथ कोड वितरित करें
डिजिटल दस्तावेजों तक आसान और सुरक्षित पहुंच
CBSE की यह पहल छात्रों को उनके शैक्षणिक दस्तावेजों तक डिजिटल और सुरक्षित तरीके से पहुंच दिलाने के उद्देश्य से की गई है। इससे न केवल कागज़ी दस्तावेजों की आवश्यकता कम होगी, बल्कि समय की भी बचत होगी।
ये भी पढ़ें: MPBSE Result 2025: MP बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जारी, इस Direct Link से डाउनलोड करें मार्कशीट












Click it and Unblock the Notifications