RBSE Result 2025: कब आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम? यहां चेक करें रिजल्ट से जुड़े ताजा अपडेट
RBSE Board Result 2025: राजस्थान के लाखों छात्रों के लिए आने वाला हफ्ता बेहद खास हो सकता है, क्योंकि जल्द ही उनके साल भर की मेहनत का नतीजा सामने आने वाला है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं और अब छात्र व अभिभावक दोनों ही बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा खत्म होते ही हर किसी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और मीडिया रिपोर्ट्स पर टिकी हैं। हर दिन यही सवाल उठ रहा है - रिजल्ट कब आएगा?
बोर्ड की ओर से कॉपियों की जांच का काम पूरा कर लिया गया है और अब रिजल्ट जारी करने की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। माना जा रहा है कि मई के पहले या दूसरे हफ्ते में रिजल्ट की घोषणा हो सकती है। छात्रों में इसको लेकर उत्सुकता और घबराहट दोनों का माहौल है। क्योंकि ये रिजल्ट सिर्फ पास या फेल का फैसला नहीं करता, बल्कि छात्रों के भविष्य की दिशा भी तय करता है - कौन सी स्ट्रीम लेनी है, कौन सा कॉलेज चुनना है या आगे की पढ़ाई किस दिशा में बढ़ानी है।

मई के दूसरे हफ्ते तक जारी हो सकता है रिजल्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है और बोर्ड कभी भी रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि मई के दूसरे सप्ताह में परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: MP Board Topper: मध्य प्रदेश क्लास 10 रिजल्ट में प्रज्ञा जायसवाल बनी टॉपर, मिले 500 में से पूरे 500 अंक
21 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा
इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में कुल मिलाकर करीब 21 लाख छात्रों ने भाग लिया। इनमें से 10वीं कक्षा में लगभग 10,16,963 छात्र शामिल हुए, जबकि 12वीं कक्षा में यह संख्या 11 लाख से अधिक रही।
यहां देखें अपना रिजल्ट
बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दी गई वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं:
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
ऐसे करें रिजल्ट चेक
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर 'RBSE 10th/12th Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- फिर अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन दबाएं।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
छात्र रखें जरूरी दस्तावेज तैयार
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड की जानकारी पहले से तैयार रखनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की परेशानी न हो।
ये भी पढ़ें: CBSE Board Result 2025: जल्द आएंगे 10वीं-12वीं के रिजल्ट, क्या है CBSE बोर्ड में ग्रेस मार्क्स का रूल?












Click it and Unblock the Notifications