Chhath Puja 2024: बिहार-यूपी के साथ किन राज्यों में छठ पूजा पर स्कूल रहेंगे बंद? यहां चेक करें छुट्टी की डेट
पंचांग के अनुसार छठ पूजा का त्यौहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर सप्तमी तिथि को समाप्त होता है। इस साल यह महापर्व 5 नवंबर को नहाये-खाये के साथ शुरू होगा और 8 नवंबर को सुबह की अर्घ के साथ इसका समापन होगा। बिहार सरकार ने इस दौरान कई दिनों की छुट्टी का ऐलान किया है। दिल्ली में स्कूल और सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे।
बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में छठ पूजा के लिए सरकारी छुट्टी होती है। कई बोर्डिंग स्कूल दिवाली से लेकर छठ तक की लंबी छुट्टियां देते हैं, जिससे इन राज्यों के छात्र घर पर ही दोनों त्यौहार मना पाएं। बिहारियों के लिए छठ सिर्फ एक त्यौहार नहीं बल्कि एक आस्था का महापर्व है।
यह भी देखें: छठ पूजा पर जाना है घर? शुरू हुई 40 स्पेशल ट्रेनें, UP, बिहार,एमपी और झारखंड के यात्रियों को मिलेगा फायदा

इस साल छठ पूजा 7 नवंबर को दोपहर 12:40 बजे कार्तिक मास की षष्ठी तिथि से शुरू हो रही है। इस अवसर पर बिहार में 6 से 9 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे। बिहार और झारखंड के सभी क्षेत्रों में जहां छठ पूजा मनाई जाती है, वहां स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी।
दिवाली और अन्य त्यौहार की छुट्टियां
यूपी, बिहार, एमपी, दिल्ली, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में दिवाली की छुट्टियां 30 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई। 31 अक्टूबर को दिवाली, 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 3 नवंबर को भाई दूज के लिए स्कूल बंद रहने के बाद अब बारी छठ पर्व की है। दिल्ली और अन्य राज्यों में जहां कुछ क्षेत्रों में प्रवासी लोगों द्वारा छठ पूजा का आयोजन किया जाता है वहां स्कूल-कॉलेज 7 नवंबर को बंद रहेंगे।
ज़्यादातर स्कूल 4 नवंबर (सोमवार) को फिर से खुलने वाले हैं। हालांकि, छठ पूजा के कारण इस दौरान कई स्कूलों में उपस्थिति कम रहने की उम्मीद है। छठ पूजा बिहार और पड़ोसी राज्यों के लोगों के लिए बहुत सांस्कृतिक महत्व रखती है। यह एक ऐसा समय है जब परिवार अपनी आस्था और परंपराओं का जश्न मनाने के लिए एक साथ आते हैं। स्कूलों की बढ़ी हुई छुट्टियाँ छात्रों को अपने परिवार के साथ इन त्योहारों में भाग लेने का मौका देती हैं।
यह भी देखें: Chhath Puja 2024 Kab Hai: कब से शुरू हो रहा 'छठ'? नोट करें नहाय-खाय से उषा काल अर्घ्य की डेट












Click it and Unblock the Notifications