Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

छठ पूजा पर जाना है घर? शुरू हुई 40 स्पेशल ट्रेनें, UP, बिहार,एमपी और झारखंड के यात्रियों को मिलेगा फायदा

Chhath Puja 2024: छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। उत्तर रेलवे की ओर से आज दिल्ली के विभिन्न स्थानों से 40 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और अन्य राज्यों के लिए रवाना होंगी।

चलाई जाएंगी 7435 विशेष रेल गाड़ियां

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इस साल कुल 7435 विशेष रेल गाड़ियां चलाई जाएंगी, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 4500 थी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशनों पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। 3 नवंबर को चलने वाली 40 स्पेशल ट्रेनों में एसी स्लीपर और जनरल कोच शामिल हैं, जिससे यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव हो सके।

india news

आरक्षित कोच के टिकट नहीं, तो भी चिंता न करें

जिन यात्रियों के पास आरक्षित कोच के टिकट नहीं हैं, वे अनारक्षित टिकट लेकर जनरल कोच में यात्रा कर सकते हैं। त्योहार के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए जनरल कोच में यात्रा करने वालों को लाइन में खड़ा कर उन्हें कोच में बिठाया जाएगा, जिससे सीट के लिए भगदड़ न मचे। यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय पर रेलवे स्टेशन पहुंचे ताकि उन्हें ट्रेन में बैठने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

देखिये गाड़ियों की सूची

1. 02262 नई दिल्ली से दरभंगा
2. 04032 आनंद विहार से सहरसा
3. 05284 आनंद विहार से मुजफ्फरपुर
4. 05220 आनंद विहार से मुजफ्फरपुर
5. 02878 आनंद विहार से रांची
6. 02252 नई दिल्ली से पटना
7. 04062 आनंद विहार से बरौनी
8. 03484 नई दिल्ली से भागलपुर
9. 02570 नई दिल्ली से दरभंगा
10. 02394 नई दिल्ली से पटना
11. 04236 पुरानी दिल्ली से हाजीपुर
12. 05226 आनंद विहार से कामाख्या
13. 02564 नई दिल्ली से बरौनी
14. 04038 पुरानी दिल्ली से आजमगढ़
15. 04498 आनंद विहार से बलिया
16. 02392 आनंद विहार से पटना
17. 02564 नई दिल्ली से बरौनी
18. 02570 नई दिल्ली से दरभंगा
19. 05284 आनंद विहार से मुजफ्फरपुर
20. 02394 नई दिल्ली से पटना
21. 04075 नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा

यह भी पढ़ें CG: दामाखेड़ा आश्रम पर हमले की घटना से भड़के कबीरपंथी, दी आंदोलन की चेतावनी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+