MPBSE Result 2025: MP बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जारी, इस Direct Link से डाउनलोड करें मार्कशीट
MPBSE Result 2025: MP बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के लाखों छात्रों के लिए अब बड़ी खबर सामने आई है। साल 2025 की बोर्ड परीक्षाएं देने के बाद से छात्र लगातार एक ही सवाल पूछ रहे थे - "रिजल्ट कब आएगा?" अब उनका यह इंतजार खत्म हो गया है।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आखिरकार 10वीं-12वीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। इस बार का रिजल्ट खास होने है, क्योंकि इसे खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा जारी किया है। राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री आवास से 6 मई 2025 को सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की।

यह पहली बार नहीं है जब छात्रों की नजरें इस ऐलान पर टिकी हों, लेकिन इस बार उत्सुकता और भी ज्यादा है क्योंकि 2025 की परीक्षा प्रक्रिया बहुत व्यवस्थित तरीके से की गई थी। परीक्षाएं तय समय पर हुईं, मूल्यांकन कार्य समय रहते पूरा किया गया और अब रिजल्ट को भी समय से जारी किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: MSBSHSE Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी, लड़कियां रहीं इस बार भी आगे, देखें पास प्रतिशत
मुख्यमंत्री आवास से होगा रिजल्ट जारी
इस बार रिजल्ट की घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव खुद राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री आवास से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए करेंगे। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस 6 मई की सुबह 10 बजे होगी।
इन प्लेटफॉर्म्स से देख सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे कई माध्यमों से देख सकेंगे:
- एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
- मोबाइल एप्लिकेशन
- SMS के जरिए
कैसे करें रिजल्ट चेक?
- एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर 'MP Board 10th Result 2025' या 'MP Board 12th Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें।
- सबमिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
फरवरी में हुई थीं परीक्षाएं
इस साल एमपी बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 5 फरवरी से 28 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मार्च तक पूरा कर लिया गया था। अब बोर्ड रिजल्ट जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
रिजल्ट में मिलेगा पूरा विवरण
नतीजों में छात्रों को केवल पास या फेल की जानकारी ही नहीं, बल्कि विषयवार अंक और ग्रेड की भी जानकारी मिलेगी। इसलिए रिजल्ट ध्यान से चेक करें।
पुनर्मूल्यांकन का भी है ऑपशन
अगर कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है तो वह रिवैल्युएशन यानी पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है।
फेल हुए छात्र देंगे सप्लीमेंट्री एग्जाम
जो छात्र परीक्षा में फेल हो जाएंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इसकी जानकारी भी बोर्ड जल्द ही जारी करेगा।
ये भी पढ़ें: CBSE Board Result 2025: जल्द आएंगे 10वीं-12वीं के रिजल्ट, क्या है CBSE बोर्ड में ग्रेस मार्क्स का रूल?












Click it and Unblock the Notifications