DU के टॉप कॉलेजों में BA में एडमिशन के लिए चाहिए होंगे कितने मार्क्स? यहां देखें Expected Cut-Offs
DU Admissions 2025 Expected Cut-Offs: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में दाखिले का सपना देखने वाले लाखों छात्रों के लिए तैयारी का समय शुरू हो चुका है। खासकर जो छात्र BA और BA (ऑनर्स) कोर्स में एडमिशन चाहते हैं, उनके लिए ये खबर बेहद जरूरी है। CUET-UG 2025 के जरिए इस साल भी दाखिले होंगे और हर साल की तरह इस बार भी टॉप कॉलेजों की कटऑफ काफी ऊंची रहने की उम्मीद है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप 20 कॉलेजों में दाखिले के लिए छात्रों को CUET में बेहतरीन स्कोर लाना होगा। पिछले कुछ वर्षों के रुझानों और कॉलेजों की मांग को देखते हुए, हमने BA कोर्स के लिए संभावित कटऑफ स्कोर का अनुमान तैयार किया है।

नीचे दिए गए कॉलेजों में BA और उससे जुड़े ऑनर्स कोर्स के लिए CUET स्कोर (प्रतिशत में) के आधार पर संभावित कटऑफ इस प्रकार हो सकते हैं-
ये भी पढ़ें: CUET UG के स्कोर के जरिए मिलता है 280 से अधिक कॉलेज में एडमिशन! यहां देखिए टॉप 50 यूनिवर्सिटी की लिस्ट
| कॉलेज का नाम | अनुमानित कटऑफ | |
|---|---|---|
| 1 | हिंदू कॉलेज | 99.2 - 99.6% |
| 2 | सेंट स्टीफेंस कॉलेज | 99 - 99.5% |
| 3 | मिरांडा हाउस | 98.8 - 99.4% |
| 4 | लेडी श्रीराम कॉलेज | 98.8 - 99.5% |
| 5 | हंसराज कॉलेज | 98.5 - 99% |
| 6 | किरोरीमल कॉलेज | 98.5 - 99% |
| 7 | रामजस कॉलेज | 97.8 - 98.5% |
| 8 | श्री वेंकटेश्वर कॉलेज | 97.5 - 98.2% |
| 9 | गर्गी कॉलेज | 97 - 98% |
| 10 | आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज (ARSD) | 96.8 - 97.8% |
| 11 | दौलत राम कॉलेज | 96.5 - 97.5% |
| 12 | इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वूमेन | 96 - 97.2% |
| 13 | मैत्रेयी कॉलेज | 95.5 - 96.8% |
| 14 | महाराजा अग्रसेन कॉलेज | 95 - 96.5% |
| 15 | शिवाजी कॉलेज | 94.5 - 96% |
| 16 | दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स | 94 - 95.8% |
| 17 | लक्ष्मीबाई कॉलेज | 93 - 95.5% |
| 18 | शहीद भगत सिंह कॉलेज | 93 - 95% |
| 19 | भारती कॉलेज | 91 - 94% |
असली कटऑफ कब आएगी?
ये सभी आंकड़े केवल अनुमान हैं और पिछले सालों के रिकॉर्ड के आधार पर तैयार किए गए हैं। असली कटऑफ दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से CSAS पोर्टल पर दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के बाद जारी की जाएगी।
छात्रों को क्या करना चाहिए?
जो छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें CUET 2025 में बेहतर स्कोर लाने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही, यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट और CSAS पोर्टल पर नजर बनाए रखें ताकि एडमिशन की हर जानकारी समय रहते मिल सके।
DU CSAS पोर्टल क्या है?
दिल्ली विश्वविद्यालय, कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम जिसे DU CSAS के नाम से भी जाना जाता है, एक पोर्टल है जहां उम्मीदवारों को CUET परीक्षा में बैठने के बाद पंजीकरण करना होता है। जो उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय के UG या PG पाठ्यक्रमों में प्रवेश चाहते हैं, उन्हें DU CSAS के लिए पंजीकरण करना सुनिश्चित करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: 'उम्र में बड़े हैं तो मिल जाएगा दाखिला?', CUET UG के जरिए पाना है DU में एडमिशन, पहले जान लीजिए टाई ब्रेकर नियम












Click it and Unblock the Notifications