CBSE Board Admit Card 2026: आ गए 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड, कैसे और कहां से करें डाउनलोड?
CBSE Board Exam 2026 Admit Card: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, देशभर के लाखों छात्र अपने एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज, 3 फरवरी 2026 को बोर्ड ने सभी स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
यह एडमिट कार्ड न केवल परीक्षा केंद्र में प्रवेश का एकमात्र जरिया है, बल्कि इसमें छात्र की पहचान और परीक्षा से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होती है। CBSE ने पहले ही प्राइवेट छात्रों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए थे। रेगुलर छात्रों को यह उनके संबंधित स्कूलों के माध्यम से ही प्राप्त होगा।

CBSE Board Admit Card: एडमिट कार्ड के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
सीबीएसई ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी छात्र को बिना वैध एडमिट कार्ड के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह एक अनिवार्य पहचान पत्र है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड मिलने के बाद उस पर दी गई फोटो, अपने नाम की स्पेलिंग और रोल नंबर को ध्यान से जांच लें।
ये भी पढ़ें: UP Board Exam 2026: कब से शुरू हो रही है यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा? आ गया एडमिट कार्ड को लेकर अपडेट!
एडमिट कार्ड में महत्वपूर्ण जानकारी
एक आधिकारिक एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण शामिल होते हैं:
- छात्र का नाम और रोल नंबर।
- परीक्षा केंद्र का पूरा पता और केंद्र कोड।
- विषयवार परीक्षा की तारीखें और समय।
- छात्र के हस्ताक्षर और फोटो।
- परीक्षा के दौरान पालन किए जाने वाले जरूरी निर्देश।
CBSE Board Exams: स्कूलों और छात्रों के लिए सीबीएसई के सख्त निर्देश
बोर्ड ने स्कूलों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि एडमिट कार्ड की प्रिंटिंग स्पष्ट हो। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एडमिट कार्ड पर स्कूल की मुहर (Stamp) और अधिकृत अधिकारी के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। यदि किसी एडमिट कार्ड पर मुहर या साइन नहीं हैं, तो उसे अमान्य माना जाएगा और छात्र को परीक्षा देने से रोका जा सकता है।
CBSE Board: रिजल्ट तक संभाल कर रखें एडमिट कार्ड
अक्सर छात्र परीक्षा खत्म होते ही एडमिट कार्ड को खो देते हैं, लेकिन बोर्ड की सलाह है कि इसे सुरक्षित रखें। परीक्षा परिणाम (Result) देखने, अंकों की दोबारा जांच (Re-evaluation) कराने या भविष्य में उच्च शिक्षा में प्रवेश के समय इस एडमिट कार्ड की कॉपी की जरूरत पड़ती है।
How to download CBSE Admit Card: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (स्टेप-बाय-स्टेप)
हालांकि रेगुलर छात्रों को स्कूल एडमिट कार्ड देंगे, लेकिन यदि स्कूल पोर्टल से डाउनलोड करना हो तो यह प्रक्रिया अपनाई जा सकती है:
- आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'कक्षा 10 या 12 एडमिट कार्ड 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
- संबंधित लॉगिन क्रेडेंशियल (User ID और Password) भरें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- सभी विवरणों को सत्यापित करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
छात्रों को किसी भी त्रुटि (जैसे नाम या विषय की गलती) की स्थिति में तुरंत अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करना चाहिए ताकि समय रहते सुधार किया जा सके।
ये भी पढ़ें: CBSE Board Exam 2026 Admit Card का काउंटडाउन शुरू, कौन से पेपर हुए रीशेड्यूल? चेक करें अपडेट












Click it and Unblock the Notifications