CBSE Toppers 2024: 10वीं में 47 हजार से ज्यादा छात्रों के 95% नंबर, 2.12 लाख बच्चे 90% वाले, कौन जिला हुआ टॉप?
CBSE 10th Toppers 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट यानी कुल पास प्रतिशत 93.60 रहा है। 47 हजार 983 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं 2.12 लाख छात्रों को 90 फीसदी नंबर मिले हैं।
इस साल भी लड़कियों ने लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया है।लड़कियों का पास प्रतिशत 94.75 प्रतिशत और लड़कों का पास प्रतिशत 92.71 है। सीबीएसई 10वीं के लिए इस बार 22.51 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिनमें से 21.38 लाख छात्रों ने परीक्षा दिया था। 21.38 लाख छात्रों में से 21.95 लाख छात्र इस साल पास हो गए हैं।

CBSE 10th Result 2024: कौन सा जिला रहा टॉप, देखें टॉप-10 लिस्ट
सीबीएसई 10वीं में 99.75 प्रतिशत के त्रिवेन्द्रम जोन ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं विजयवाड़ा 99.60 फीसदी के साथ दूसरे नंबर पर है। चेन्नई 99.30 फीसदी लाकर तीसरे नंबर पर है।

सीबीएसई ने दसवीं कक्षा की परीक्षा 15 फरवरी 2024 से 13 मार्च 2024 तक आयोजित की थी। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट आप आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.gov.in पर देख सकते हैं।
CBSE 10th Result 2024: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट कैसे चेंक करें?
- 1. आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं
- 2. होमपेज पर सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2024 के लिंक पर क्लिक करें
- 3. एक नया पेज खुलेगा
- 4. अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन डालें
- 5. आपका सीबीएसई 10वीं परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- 6. डाउनलोड करें और उसकी एक प्रति अपने पास रखें
सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के नतीजे भी घोषित कर दिए हैं। परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक एक ही पाली में आयोजित की गई थी। सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2024 के लिए 18 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications