Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar NEET UG Counselling 2025: 85% मेडिकल और डेंटल सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू, चेक करें कॉलेज की लिस्ट

Bihar NEET UG Counselling 2025: बिहार के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे हजारों छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने स्टेट NEET UG काउंसलिंग 2025 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। राज्य की 85% सीटों पर दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बुधवार, 30 जुलाई से शुरू हो गई है।

इस बार सरकार ने न सिर्फ एडमिशन प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाया है बल्कि प्राइवेट कॉलेजों की आधी सीटों पर सरकारी कॉलेजों के बराबर फीस तय करके अभ्यर्थियों को राहत भी दी है। अब योग्य छात्र निर्धारित समय पर आवेदन कर अपने सपनों को पूरा करने का मौका पा सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Bihar NEET UG Counselling 2025

कब तक कर सकेंगे आवेदन

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 4 अगस्त 2025 रात 10 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को भुगतान करने और आवेदन को फाइनल सबमिट करने की आखिरी तारीख 4 अगस्त 2025 रात 11:59 बजे तक है।
ये भी पढ़ें: अगस्त में सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, बैंक क्लर्क और बिहार LDC भर्ती के लिए करें अप्लाई!

कितनी सीटों पर होगा एडमिशन

इस काउंसलिंग के जरिए राज्य में कुल 2897 सीटों पर दाखिला होगा, जिसमें शामिल हैं:

  • एमबीबीएस सीटें: 2582
  • सरकारी: 1232
  • प्राइवेट: 1350
  • बीडीएस सीटें: 315
  • सरकारी: 115
  • प्राइवेट: 200

इसके अलावा बीवीएससी और एएच कोर्स के लिए भी इसी काउंसलिंग से एडमिशन होगा।

प्राइवेट कॉलेजों में सरकारी फीस का लाभ

बिहार सरकार के आदेश के अनुसार, प्राइवेट मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की 50% सीटों पर फीस सरकारी कॉलेजों के बराबर रखी गई है। उम्मीदवारों को सीट मैट्रिक्स देखने के बाद ही चॉइस फिलिंग करने की सलाह दी गई है।

आवेदन शुल्क और सिक्योरिटी डिपॉजिट

  • अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/बीसी/ईबीसी: ₹1200
  • एससी/एसटी/डीक्यू: ₹600
  • प्राइवेट कॉलेजों के लिए सभी कैटेगरी: ₹1200

इसके अलावा, उम्मीदवारों को सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा करना होगा, जिसकी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग शुरू: 30 जुलाई 2025
  • रजिस्ट्रेशन और आवेदन की अंतिम तिथि: 4 अगस्त 2025
  • पेमेंट और फाइनल सबमिशन की आखिरी तिथि: 4 अगस्त 2025 (रात 11:59 बजे)
  • रैंक कार्ड जारी होने की तिथि: 6 अगस्त 2025
  • पहले राउंड का प्रोविजनल सीट आवंटन: 9 अगस्त 2025
  • दस्तावेज सत्यापन और दाखिला (पहला राउंड): 11 से 13 अगस्त 2025

जरूरी डाक्यूमेंट्स

काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को ये दस्तावेज साथ रखने होंगे:

  • NEET (UG) 2025 एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड
  • मैट्रिक और इंटर के सर्टिफिकेट व मार्कशीट
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो (6 प्रतियां)
  • आधार कार्ड
  • UGMAC 2025 आवेदन फॉर्म का प्रिंट, इत्यादि

किन कॉलेजों में होंगे दाखिले

सरकारी मेडिकल कॉलेज

पटना मेडिकल कॉलेज, दरभंगा मेडिकल कॉलेज, नालंदा मेडिकल कॉलेज, ए.एन.एम. मेडिकल कॉलेज गया, जे.एल.एन. मेडिकल कॉलेज भागलपुर, एस.के. मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरपुर, आईजीआईएमएस पटना, बेतिया मेडिकल कॉलेज, बीएमआईएमएस पावापुरी, मधेपुरा मेडिकल कॉलेज, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज पटना और पूर्णिया मेडिकल कॉलेज।

सरकारी डेंटल कॉलेज

पटना डेंटल कॉलेज और नालंदा डेंटल कॉलेज।

वेटरिनरी कॉलेज

बिहार वेटरिनरी कॉलेज पटना और वेटरिनरी एवं एनिमल साइंसेज कॉलेज किशनगंज।

यह काउंसलिंग बिहार के मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है। समय पर रजिस्ट्रेशन और सही डॉक्यूमेंट्स के साथ आवेदन करने पर उम्मीदवारों को राज्य की मेडिकल सीटों पर दाखिले का अवसर मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: CAT 2025: IIM कोझिकोड करेगा इस साल परीक्षा का आयोजन, चेक करें रजिस्ट्रेशन और एग्जाम की तारीख

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+