Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुफ्त में करें NEET और JEE की तैयारी, बिहार बोर्ड की फ्री कोचिंग स्कीम के लिए अभी करें अप्लाई

Bihar Board Free Coaching Scheme: बिहार के लाखों विद्यार्थियों के लिए इस साल भी एक बड़ा अवसर सामने आया है। बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड ने उन बच्चों के लिए फिर से अपनी फ्री कोचिंग योजना शुरू कर दी है, जो 10वीं के बाद मेडिकल या इंजीनियरिंग की तैयारी करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक कारणों से महंगी कोचिंग नहीं ले पाते। यह योजना पिछले कई वर्षों से बच्चों के भविष्य को नई दिशा दे रही है। इस बार भी आवेदन प्रक्रिया शुरू है और अब आखिरी तारीख नजदीक आ चुकी है।

योग्य विद्यार्थियों को NEET और JEE की तैयारी दो साल तक पूरी तरह मुफ्त कराई जाएगी। परीक्षा, इंटरव्यू और चयन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है। ऐसे में यह योजना उन सभी मेधावी बच्चों के लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में अपना दम दिखाना चाहते हैं। हर साल हजारों बच्चों का भविष्य बदलने वाली यह योजना अब आवेदन प्रक्रिया के अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

Bihar Board Free Coaching Scheme

आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक

फ्री कोचिंग योजना में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को पहले एक लिखित परीक्षा देनी होगी। केवल वही छात्र चयनित होंगे, जो इस परीक्षा में पास होंगे। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी हैं, लेकिन 30 नवंबर 2025 अंतिम तारीख रखी गई है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Mandhan Scheme: हर महीने किसानों को मिलेगी 3000 रुपये की मदद, कैसे करना होगा अप्लाई?

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह योजना केवल उन विद्यार्थियों के लिए है, जो 2026 में 10वीं की परीक्षा देंगे और इसके बाद 11वीं में किसी +2 स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं। विद्यार्थी BSEB, CBSE, ICSE या किसी भी बोर्ड से हो सकते हैं। योजना का उद्देश्य ऐसे बच्चों को मौका देना है, जो 10वीं के बाद मेडिकल या इंजीनियरिंग की तैयारी करना चाहते हैं।

सुपर 50 और गैर-आवासीय योजना

बिहार बोर्ड की यह फ्री कोचिंग दो तरीकों से चलती है, सुपर 50 और गैर-आवासीय योजना के रूप में-

सुपर 50 (आवासीय योजना) - केवल पटना में

  • रहने, खाने, पढ़ाई, टेस्ट, सभी सुविधाएं पूरी तरह मुफ्त
  • सीमित सीटें और उच्च स्तर की तैयारी

गैर-आवासीय योजना - 9 प्रमंडलों में

यह योजना पटना, मुजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, गया और मुंगेर में चलाई जाती है।

  • कोचिंग पूरी तरह फ्री
  • रहने की सुविधा नहीं

कब होगी परीक्षा?

इस योजना के लिए प्रस्तावित परीक्षा 12 दिसंबर 2025 को आयोजित की जा सकती है। परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे। जो विद्यार्थी चयनित होंगे, उन्हें JEE 2028 और NEET 2028 की तैयारी के लिए दो साल की फ्री कोचिंग मिलेगी। सुविधाओं में शामिल हैं:

  • एसी क्लासरूम
  • डिजिटल बोर्ड
  • हर महीने दो बार OMR या CBT टेस्ट
  • रोजाना डाउट-क्लास

चयन प्रक्रिया कैसी है?

  • पहले विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी।
  • इसके बाद सफल छात्रों का इंटरव्यू होगा।
  • इंटरव्यू के बाद ही फाइनल चयन सूची जारी की जाएगी।

पिछले कई सालों में इस योजना की मदद से हजारों बच्चों ने मेडिकल और इंजीनियरिंग में शानदार सफलता हासिल की है।

कैसे करें आवेदन?

आवेदन की प्रक्रिया बिल्कुल आसान है:

  • आधिकारिक वेबसाइट खोलें
  • संबंधित लिंक पर क्लिक कर सभी जानकारी भरें
  • फॉर्म सबमिट करें
  • अंतिम प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें

ये भी पढ़ें: PM Kisan 22nd Installment: किसानों को अब 22वीं किस्त का इंतजार, ये काम नहीं किया पूरा तो रूक जाएंगे पैसे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+