PM Kisan 22nd Installment: किसानों को अब 22वीं किस्त का इंतजार, ये काम नहीं किया पूरा तो रूक जाएंगे पैसे
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश के करोड़ों किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसी सहारे से कम नहीं है। खेती का खर्च लगातार बढ़ रहा है और मौसमी बदलाव कई बार फसल पर सीधा असर डालते हैं। ऐसे में यह योजना किसानों को साल भर में मिलने वाली छोटी लेकिन महत्वपूर्ण आर्थिक मदद देती है। इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन किस्तों में 6 हजार रुपये दिए जाते हैं।
21 किस्तें किसानों के खातों में पहुंच चुकी हैं और अब सभी की नजर 22वीं किस्त पर टिकी है। लेकिन इस बार किस्त पाने के लिए किसानों को समय रहते कुछ जरूरी अपडेट पूरे करने होंगे। अगर ये काम रह गए, तो भुगतान रुक भी सकता है। इसलिए किसानों के लिए यह जानना बेहद जरूरी हो गया है कि कौन से तीन काम तुरंत निपटाना जरूरी है, ताकि अगली किस्त बिना देरी के उनके खाते में पहुंच सके। सरकार ने साफ किया है कि किस्त पाने के लिए कुछ जरूरी काम पहले से पूरे होने चाहिए। अगर ये काम अधूरे रह गए, तो भुगतान रुक सकता है।

✔️ 1. ई-केवाईसी कराना जरूरी
पीएम किसान योजना का लाभ जारी रखने के लिए सबसे जरूरी काम है ई-केवाईसी। अगर किसान ई-केवाईसी नहीं करवाते, तो उनका नाम किस्त लिस्ट से हट सकता है।
- किसान यह प्रक्रिया नजदीकी CSC सेंटर पर
या
- योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर खुद कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Mandhan Scheme: हर महीने किसानों को मिलेगी 3000 रुपये की मदद, कैसे करना होगा अप्लाई?
✔️ 2. भूमि सत्यापन करवा लें
दूसरा जरूरी काम है जमीन का भू-सत्यापन। सरकार किसानों की खेती योग्य जमीन का वेरिफिकेशन कराती है ताकि यह तय हो सके कि लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचे। अगर भूमि सत्यापन लंबित है, तो किस्त अटक सकती है। इसलिए इसे समय पर पूरा कराना बहुत जरूरी है।
✔️ 3. आधार को बैंक खाते से लिंक करें
तीसरा अहम कदम है आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करना। किस्त सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है, इसलिए आधार लिंक न होने पर भुगतान नहीं हो पाएगा। किसान अपने बैंक की शाखा या एटीएम के जरिए यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
किस्त न रुके, इसलिए समय रहते पूरा करें काम
कई बार किसान इन जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा नहीं कर पाते और उनकी किस्त रुक जाती है। सरकार का साफ कहना है कि पात्र किसान समय रहते सभी अपडेट करवा लें, ताकि 22वीं किस्त बिना रुकावट खाते में पहुंच सके।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: किस्त जारी होने के 2 दिन बाद भी खाते में नहीं आए 2000 रुपये? कहां और कैसे करें शिकायत?












Click it and Unblock the Notifications