MP Board 5th 8th Results 2025 Out: एमपी बोर्ड के 5वीं-8वीं के रिजल्ट घोषित, जानिए कैसे करें चेक?
MP Board 5th 8th Results 2025 Out:आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। एमपी बोर्ड ने पांचवीं और आठवीं कक्षाओं के रिजल्ट आज घोषित कर दिए गए हैं। दोनों कक्षाओं के रिजल्ट 28 मार्च, 2025 को दोपहर 1 बजे जारी किए गए हैं ।
सभी परीक्षार्थी अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस साल करीब 22 लाख छात्र-छात्राओं ने एग्माज दिया था, मालूम हो कि क यह परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च, 2025 के बीच हुई थीं।

आइए स्टेप बॉय स्टेप जानते हैं कैसे करें रिजल्ट चेक (Results)
- सबसे पहले परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर rskmp.in पर क्लिक करें।
- फिर होमपेज पर 5वीं या 8वीं के रिजल्ट लिंक (जिसका देखना चाहते हैं) पर क्लिक करें।
- यहां रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
- अब सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देखें।
- अब रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लें ।
- रिजल्ट का PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं।
33% अंक है पासिंग मार्क्स (Results)
- एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं परीक्षा 2025 पास करने के लिए छात्रों को सभी विषयों में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।
- मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए पूरे मध्य प्रदेश में 322 केंद्र बनाए गए थे।
- जिसमें 1,19,000 से अधिक मूल्यांकनकर्ता शामिल थे, जिनका काम बोर्ड की कॉपियों का जांचना और उनके अंकों को पोर्टल में अपडेट करना था।
- एमपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 22,85,000 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
- जिस में सरकारी स्कूलों, निजी स्कूलों और मदरसों के छात्र शामिल थे।
- यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता तो वो सप्लीमेंट्री एग्जाम दे सकता है।
- अगर आप यदि आप तकनीकी कारणों से रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं तो राज्य शिक्षा केंद्र की हेल्पलाइन पर क़ॉल करके रिजल्ट पता कर सकते हैं।
- पिछले साल एमपी बोर्ड की कक्षा 5 में 48.3 प्रतिशत छात्राएं पास हुई थीं।











Click it and Unblock the Notifications