RSKMP MP Board Class 5th, 8th Results: बार-बार वेबसाइट हो रही है क्रैश तो SMS से जानिए दो मिनट में रिजल्ट
RSKMP MP Board Class 5th 8th Results 2025:आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। एमपी बोर्ड पांचवीं और आठवीं कक्षाओं के रिजल्ट आज घोषित कर दिए गए हैं। आप उनकी अधिकारिक वेबसाइट से जरिए रिजल्ट पता कर सकते हैं लेकिन हैवी ट्रैफिक की वजह से बार-बार वेबसाइट हैंग हो रही है या क्रैश हो रही है तो आप SMS के जरिए अपना रिजल्ट पता कर सकते हैं।

आइए जानते हैं कि एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट 2025 को एसएमएस से देखने का ये है तरीका
- मोबाइल में एसएमएस सेक्शन में जाएं।
- यहां MP Board 5th Result 2025 देखने के लिए टाइप करें - MPBSE5 Roll Number"
- इसी तरह MP Board 8th Result 2025 देखने के लिए टाइप करें - MPBSE8 roll number"
- इसे 56263 पर भेज दें।
- आपको तुरंत जवाब मिल जाएगा।
मार्कशीट कैसे करें चेक(RSKMP MP Board)
- सबसे पहले अधिकारक पोर्टल पर लॉगइन कीजिएष
- मार्कशीट सेक्शन पर जाइए।
- फिर जरूरी जानकारी भरिए जो कि निम्नलिखित है
- रोल नंबर
- पिता का नाम
- माता का नाम
- विषय का नाम
- थ्योरी के मार्क्स
लड़कियों नें एग्जाम में बाजी मारी (RSKMP MP Board)
- इस बार भी लड़कियों नें एग्जाम में बाजी मारी है।
- कक्षा 5 में लड़कियों ने 94.12% पास प्रतिशत हासिल किया,
- जबकि लड़कों ने 91.38% अंक प्राप्त किए।
- कक्षा 8 में लड़कियों ने 91.72% अंक प्राप्त किए, जो लड़कों के 88.41% से अधिक है।
- ग्रामीण क्षेत्रों में काफी सुधार देखा गया है, जहां कक्षा 5वीं में 8.24 लाख और कक्षा 8वीं में 8.35 लाख छात्र थे।
QR code से भी कर सकते हैं रिजल्ट चेक (RSKMP MP Board)
आप 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2025 चेक क्यूआर कोड के भी जरिए चेक कर सकते हैं।
इसके लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट www.rskmp.in/result.aspx पर क्लिक करना होगा। वहां आपको QR code मिलेगा। आप मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के एक्स अकाउंट पर भी QR code देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications