Gunotsav Result 2025: असम सरकार ने जारी किए रिजल्ट, 4,320 छात्रों को मिलेंगे टैबलेट!
Gunotsav Result 2025: असम समग्र शिक्षा के तहत प्राथमिक शिक्षा विभाग ने आज, 27 मार्च को गुणोत्सव रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। यह रिजल्ट असम के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता को जांचने और सुधारने के लिए आयोजित किए गए मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया गया है। इस साल बड़ी संख्या में स्कूलों ने भाग लिया, जिनमें से 11,594 स्कूलों को A+ ग्रेड मिला है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज गुवाहाटी के श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित एक विशेष समारोह में गुणोत्सव 2025 के नतीजे घोषित करेंगे। इस दौरान वे उच्च प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को सम्मानित करेंगे और शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता सुधारने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालेंगे।

4,320 छात्रों को मिलेंगे टैबलेट
गुणोत्सव रिजल्ट 2025 की घोषणा के साथ ही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा 'अरौहन योजना' के तहत 4,320 छात्रों को टैबलेट भी प्रदान करेंगे। इसके अलावा, समग्र शिक्षा असम को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र सौंपा जाएगा।
ये भी पढ़ें: Goa HSSC Result 2025: गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज शाम होगा जारी, इस डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे चेक
कैसे चेक करें गुणोत्सव 2025 का रिजल्ट?
गुणोत्सव 2025 का रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- गुणोत्सव असम की आधिकारिक वेबसाइट gunotsav2025.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'गुणोत्सव रिजल्ट 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन डिटेल्स (स्कूल कोड या अन्य आवश्यक जानकारी) दर्ज करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।
गुणोत्सव क्या है?
गुणोत्सव असम सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। इस कार्यक्रम के तहत स्कूलों का मूल्यांकन कई मानकों पर किया जाता है और प्रदर्शन के आधार पर A+, A, B, C या D ग्रेड दिए जाते हैं। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि छात्र अपनी कक्षा के अनुसार आवश्यक शिक्षा स्तर प्राप्त कर रहे हैं और कमजोर क्षेत्रों की पहचान कर सुधार किया जा सके।
ये भी पढ़ें: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में लड़कियों का जलवा, मिलिए कॉमर्स टॉपर रोशनी से, मुश्किलों को पार कर लहराया परचम












Click it and Unblock the Notifications