बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में लड़कियों का जलवा, मिलिए कॉमर्स टॉपर रोशनी से, मुश्किलों को पार कर लहराया परचम
Roshni Kumari BSEB Commerce Topper: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मंगलवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए। पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड अधिकारियों ने टॉपर्स की लिस्ट, पास प्रतिशत और परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं।
इस साल परीक्षा में करीब 12.92 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनमें लड़कियों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स - तीनों स्ट्रीम में टॉप स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा जमाया। कॉमर्स स्ट्रीम में रोशनी कुमारी ने बाजी मारी है। आइए जानते हैं रोशनी की कहानी...

कॉमर्स टॉपर रोशनी कुमारी की प्रेरणादायक कहानी
कॉमर्स स्ट्रीम में रोशनी कुमारी ने 475 अंक (95%) लाकर टॉप किया। उन्होंने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए कहा, "मेरे पापा ऑटो ड्राइवर हैं। आर्थिक तंगी के कारण मुझे प्राइवेट स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूल में एडमिशन लेना पड़ा। मेरी मां ने मुझे आगे बढ़ने के लिए बहुत प्रेरित किया। पहले मैं CA बनना चाहती थी, लेकिन पैसों की दिक्कत के कारण अब CS करने का सोचा। मेरे टीचर्स ने कहा कि पैसे की चिंता मत करो, वे मेरी मदद करेंगे।"
#WATCH | Hajipur, Bihar: Class 12 board exams commerce stream topper Roshni Kumari says, "My father is an auto driver. Due to financial constraints, I left my previous school and got myself enrolled in a government school... My mother motivated me a lot. Earlier, I had decided to… https://t.co/ea1KBp3m5F pic.twitter.com/nqdRPxH4AG
— ANI (@ANI) March 25, 2025
इस साल 12.92 लाख छात्र हुए थे शामिल
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में 12.92 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। परीक्षा 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इनमें से 6,50,466 लड़के और 6,41,847 लड़कियां थीं। छात्रों के रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com और interbiharboard.com पर उपलब्ध हैं।
ये भी पढ़ें: किस साइट पर चेक कर सकते हैं बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम? SMS-Digi Locker का भी है ऑप्शन
तीनों स्ट्रीम में लड़कियों का जलवा
- साइंस टॉपर: प्रिया जायसवाल - 484 अंक (96.80%)
- कॉमर्स टॉपर: रोशनी कुमारी - 475 अंक (95%)
- आर्ट्स टॉपर: अंकिता कुमारी और शाकिब शाह (संयुक्त रूप से) - 473 अंक (94.60%)
टॉपर्स के लिए इनाम राशि बढ़ाने का ऐलान
बोर्ड ने रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स के लिए इनाम राशि बढ़ाने का भी ऐलान किया। इस साल पहले स्थान पर आने वाले छात्र को ₹2 लाख, दूसरे स्थान पर ₹1.5 लाख और तीसरे स्थान पर ₹1 लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा, टॉपर्स को लैपटॉप और प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
टॉपर्स को मिलेगी बढ़ी हुई इनाम राशि
इस साल बिहार बोर्ड ने टॉपर्स को मिलने वाली इनाम राशि में बढ़ोतरी की है:
- पहला स्थान: ₹2 लाख (पहले ₹1 लाख था)
- दूसरा स्थान: ₹1.5 लाख
- तीसरा स्थान: ₹1 लाख
बिहार बोर्ड के इस फैसले से मेधावी छात्रों को और ज्यादा प्रोत्साहन मिलेगा और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।
ये भी पढ़ें: Bihar Board 12th Topper: किस सब्जेक्ट में प्रिया ने पाए कितने नंबर? यहां देखिए बिहार बोर्ड टॉपर की मार्कशीट












Click it and Unblock the Notifications