Goa HSSC Result 2025: गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज शाम होगा जारी, इस डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे चेक
Goa HSSC Result 2025: गोवा बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने कक्षा 12वीं (HSSC) के रिजल्ट की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हजारों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है।
बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि गोवा HSSC रिजल्ट 2025 आज, 27 मार्च को शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

इन वेबसाइट्स पर मिलेगा रिजल्ट
इस साल गोवा बोर्ड HSSC परीक्षा में 17,686 छात्रों ने भाग लिया था। सभी छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in, gbshse.in और results.gbshsegoa.net पर जाकर देख सकेंगे। बता दें कि यह परीक्षाएं 10 फरवरी से 1 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं।
ये भी पढ़ें: Bihar Board 12th Topper: किस सब्जेक्ट में प्रिया ने पाए कितने नंबर? यहां देखिए बिहार बोर्ड टॉपर की मार्कशीट
रिजल्ट चेक करने का तरीका
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट gbshse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Recent Announcements' सेक्शन में जाएं।
- 'Goa Board 12th Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना सीट नंबर या रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- Submit पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देखें।
- सभी जानकारी ध्यान से जांचें और मार्कशीट डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल लें।
बोर्ड ने जारी किया आधिकारिक नोटिस
गोवा बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है। छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने और अन्य जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
ये भी पढ़ें: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में लड़कियों का जलवा, मिलिए कॉमर्स टॉपर रोशनी से, मुश्किलों को पार कर लहराया परचम












Click it and Unblock the Notifications