Shukra Gochar 2023: शुक्र का हुआ राशि परिवर्तन आज, जानिए क्या होगा असर?

शुक्र-शनि की कुंभ राशि में युति का चार राशियों को अधिक लाभ मिलने वाला है। चूंकि शनि अपने ही घर कुंभ में है इसलिए वह अधिक शुभ फल प्रदान करेगा।

Shukra Gochar 2023:

Shukra Ka Rashi Parivartan: भोग विलास, दांपत्य सुख और लग्जरी लाइफ का प्रतिनिधि ग्रह शुक्र रविवार दोपहर 3 बजकर 52 मिनट पर अपने मित्र ग्रह शनि की राशि कुंभ में प्रवेश कर गया है, शुक्र-शनि की यह युति 15 फरवरी 2023 को रात्रि 8 बजकर 1 मिनट तक बनी रहेगी। शुक्र 25 दिन तक अपने मित्र के घर में रहेगा। इसका सभी राशियों को किसी न किसी रूप में शुभ फल मिलने वाला है। क्योंकिशुक्र धन-संपदा, लग्जरी लाइफ देता है तो शनि स्थायित्व का प्रतीक हैं।

चार राशियों को मिलेगा ज्यादा लाभ

शुक्र-शनि की कुंभ राशि में युति का चार राशियों को अधिक लाभ मिलने वाला है। चूंकिशनि अपने ही घर कुंभ में है इसलिए वह अधिक शुभ फल प्रदान करेगा। ये चार राशियां हैं शनि की मकर-कुंभ और शुक्र की वृषभ-तुला। इन चारों राशि के जातकों के भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। यदि कोई प्रेम प्रकरण चल रहा है तो वह विवाह में बदल सकता है। जिन लोगों के जीवन में प्रेम का पदार्पण नहीं हुआ है उन्हें भी मिल जाएगा। किंतु जिन लोगों की कुंडली में शुक्र कमजोर है उन्हें इन सभी फलों में न्यूनता प्राप्त होगी। कुंभ शनि की मूल त्रिकोण राशि भी है इसलिए कुंभ राशि के जातक विशेष लाभ अर्जित कर सकते हैं।

उच्च की राशियों पर प्रभाव

शनि की उच्च राशि है तुला और शुक्र की मीन। इन दो राशियों के जातक भी विशेष उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं। तुला राशि के जातकों की लव लाइफ जहां शानदार तरीके से चलने वाली है, वहीं मीन राशि के जातकों को स्थायी सुखों की प्राप्ति अधिक होगी। मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

नीच राशियों पर प्रभाव

शनि की नीच राशि है मेष और शुक्र की कन्या। इन दोनों राशि के जातकों पर शुक्र-शनि की युति का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इन दोनों राशि के जातकों का दांपत्य जीवन कठिन रहेगा। संकट बढ़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में विच्छेद आ सकता है। जबकिआर्थिक दृष्टि से भी आपको भटकाव की स्थिति रहेगी। कहीं पैसा फंसा हुआ है तो उसके लौटने की संभावना भी कम ही रहेगी।

Shukra Gochar 2023:

अन्य राशियों पर प्रभाव

मिथुन, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु इन पांच राशियों के जातकों पर शुक्र-शनि की युति का मिश्रित फल मिलने वाला है। इन राशि के जातकों को धन लाभ होगा किंतु खर्च की अधिकता भी रहेगी। हालांकिअधिकांश खर्च पारिवारिक आवश्यकताओं पर ही होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी, नए प्रेम संबंध भी प्राप्त होंगे किंतु प्रेम में पारदर्शिता रखनी होगी। दुराव-छिपाव रखने से मतभेद होंगे।

क्या उपाय करें

समस्त राशि के जातक शुक्र-शनि की 25 दिन की युति के दौरान अपने व्यवहार को संयमित रखें। किसी से व्यर्थ के विवाद में पड़ें। प्रतिदिन मस्तक पर केसर का तिलक करें। स्ति्रयां केसर की बिंदी लगाएं। नित्य मां लक्ष्मी के दर्शन करें।

Recommended Video

    Pryagraj Magh Mela 2023: क्यों खास होता है माघ मेला, जानें इसका महत्व | वनइंडिया हिंदी *Religion

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+