Venus transit in Sagittarius: 30 अक्टूबर से 8 दिसंबर तक शुक्र का धनु में गोचर, जानिए क्या होगा आप पर असर
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर। भोग विलास, सुख-समृद्धि, भौतिक सुख, ऐश्वर्य, प्रेम, दांपत्य सुख आदि का प्रतिनिधि ग्रह शुक्र 30 अक्टूबर 2021 को सायं 4.11 बजे बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश कर रहा है। शुक्र 8 दिसंबर को दोपहर 2.05 बजे तक इसी राशि में रहेगा फिर मकर में प्रवेश कर जाएगा। 40 दिनों के लिए शुक्र का अपने समकक्ष ग्रह की राशि में आना अनेक मामलों में सुखप्रद रहेगा। इस गोचर के दौरान मनुष्यों के पास पैसा और ऐश्वर्य के संसाधन खूब जुटेंगे और साथ ही खर्च भी खूब होगा लेकिन यह खर्च विवेकपूर्ण तरीके से होगा। अनावश्यक खर्चो से बचेंगे।

प्रेम संबंधों में भी सोच-समझकर कदम बढ़ाएंगे। वैवाहिक, दांपत्य जीवन दोनों प्रमुखता से प्राप्त होंगे। शुक्र के गोचर के कारण धनु राशि के जातकों को विशेष उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं।
किस राशि पर कैसा प्रभाव
- मेष : प्रबल भाग्योदय के योग हैं। भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्त होंगी। नए प्रेम संबंध बनेंगे। दांपत्य जीवन में मिठास घुलेगी।
- वृषभ : कार्यो में प्रगति, परिवार का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। जल संबंधी रोग उभर सकते हैं। पैसा आएगा।
- मिथुन : दांपत्य में मिठास, प्रेम प्रगाढ़ होगा। जीवनसाथी की ओर से लाभदायक समाचार मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से उत्तम।
- कर्क : शारीरिक अस्वस्थता रह सकती है। यौन रोग की आशंका। दांपत्य में खटास, आर्थिक स्थिति मजबूती की ओर बढ़ेगी।
- सिंह : संतान को समृद्धि मिलेगी। भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना।
- कन्या : सुख-समृद्धि में वृद्धि, भूमि, संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा प्रेम प्रगाढ़ होगा।
- तुला : पैतृक संपत्ति, भाई-बहनों से सुख मिलेगा। रोग दूर होंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसों की भरपूर आवक होने के योग।
- वृश्चिक : अपनी वाणी के दम पर धन अर्जित करेंगे। सुख प्राप्त होंगे। रोग दूर होंगे। संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे।
- धनु : विवेक और निर्णय क्षमता मजबूत होगी। सुखों की प्राप्ति संभव है। भाग्योदय होगा। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। पैसा आएगा।
- मकर : खर्च के बावजूद पैसों की आवक भरपूर रहेगी। उन्नति के रास्ते खुलेंगे। आर्थिक समृद्धि, पैसों की प्राप्ति होगी।
- कुंभ : अनेक मार्गो से पैसा आएगा। दांपत्य और प्रेम में समृद्धि, भाग्योदय होगा। नौकरी कारोबार में तरक्की होगी। शारीरिक सुख।
- मीन : कार्यक्षेत्र में तरक्की, भौतिक सुखों की प्राप्ति, अनेक मार्गो से पैसा आएगा। प्रबल आर्थिक समृद्धि प्राप्त होगी।
More From
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications