Vastu Tips: कहीं आपकी कंगाली का कारण ये गलती तो नहीं? चाहते हैं पैसा तो तुरंत सुधारे ये भूल
Vastu Tips: मनुष्य अपना घर बनाता ही इसलिए है ताकि वह सुकून और शांति से अपने परिवार के साथ उसमें सुख पूर्वक रह सके लेकिन कई बार कोई घर उसके सदस्यों को फलता नहीं है।
उस घर में रहने वाले लोग किसी न किसी प्रकार की मानसिक परेशानियों से हमेशा जूझते रहते हैं, कोई न कोई रोग या आर्थिक संकट बना ही रहता है और परिवार के सदस्यों के बीच भी आपसी तालमेल नहीं रहता है।

विवाद होते रहते हैं। इन सब परेशानियों का कारण उस घर में मौजूद वास्तुदोष होता है। कई बार घर तो पूरी तरह वास्तु के सिद्धांतों के अनुसार बना लिया जाता है किंतु उसमें रखी जाने वाली छोटी छोटी चीजों की ओर हमारा ध्यान नहीं जाता है और वे छोटी छोटी गलतियां ही बड़ी परेशानियों का कारण बन जाती हैं।
आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ छोटी छोटी बातें...
- घर की साफ-सफाई करने वाली झाड़ू को रखने का गलत तरीका बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। सफाई करने के बाद झाड़ू को ऐसे स्थान पर रखें जहां से वह दिखाई न दें। झाड़ू को कभी भी दीवार के सहारे खड़ी नहीं रखना चाहिए। यह आर्थिक रूकावटें पैदा कर सकती हैं।
- घर में पोंछा लगाने के लिए अक्सर लोग परिवार के सदस्यों के पहने हुए पुराने कपड़ों का इस्तेमाल कर लेते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। जिन सदस्यों के कपड़े पोंछे के रूप में प्रयोग किए जाते हैं उनका जीवन भी पोंछे जैसा ही हो जाता हे।
- टूटे बर्तनों में खाना बनाना खाना नहीं चाहिए। अक्सर लोग उन बर्तनों का प्रयोग करते रहते हैं जिनमें दरार आ गई है या टूट फूट गए हैं। ऐसे बर्तनों में खाना बनाना और खाना वर्जित है। इससे जीवन में दरिद्रता आती है।
- कर्मचारियों के बर्तन अलग रखें। अक्सर लोग अपने घर में काम करने वाले नौकरों, कर्मचारियों को उन्हीं बर्तनों में खाना पानी आदि दे देते हैं जिनका इस्तेमाल वे स्वयं करते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। कर्मचारियों, कामगारों, नौकरों के बर्तन अलग रखें।
- हर हफ्ते बेडरूम के चादर तकिया खोल को बदल दें। लोग इस बात की ओर ध्यान नहीं देते कि बेडरूम की चादर तकियों की खोल को कब बदलना चाहिए। महीनों एक ही चादर बिस्तर पर बिछा रहता है। इसे सप्ताह में एक बार बदल देना चाहिए।
More From
-
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया












Click it and Unblock the Notifications