Vastu Tips: घर से हो जाएगी हमेशा के लिए कंगाली दूर अगर लगाएंगे ये पौधा, जानिए चमत्कारी पेड़ के बारे में यहां
Crassula Plant: वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पेड़-पौधों का वर्णन मिलता है जिन्हें घर में रखने से सुख-समृद्धि आती है। धन की बरसात होती है और आप चाहे जो भी काम कर रहे हों उसमें तेजी से उन्नति होने लगती है। ऐसा ही एक पौधा होता है क्रासुला का पौधा। इसे धन खींचने वाला पौधा भी कहा जाता है।

फेंगशुई में भी इस पौधे का बड़ा महत्व होता है। इसे अनेक नामों से जाना जाता है। हिंदी में इसे पुलाव का पौधा भी कहा जाता है। यह पौधा छोटी-छोटी मोटी गद्देदार पत्तियों वाला होता है और ज्यादा बड़ा नहीं होता है इसलिए इसे आसानी से घर में कहीं भी रखा जा सकता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं इस पौधे को यदि आपने गलत दिशा में रख दिया तो इसका उल्टा असर भी हो सकता है और आपको धन लाभ होने की बजाय धन की हानि होने लगेगी। तो चलिए जानते हैं क्रासुला का पौधा रखने के सही नियम।

क्या हैं नियम
- क्रासुला का पौधा धन से संबद्ध होता है और यह जल व भूमि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए इस पौधे को हमेशा उत्तर, पूर्व या ईशान दिशा में रखा जाता है।
- क्रासुला के पौधे को घर के मुख्य प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर भी रखा जा सकता है।
- इसे ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां परिवार के सभी सदस्यों की निगाह इस पर पड़े।
- क्रासुला के पौधे को बच्चों के स्टडी रूम में पश्चिम या उत्तर दिशा में रखना चाहिए।
- यदि अपने बिजनेस हाउस, दुकान आदि में रखना चाहते हैं तो इसे काउंटर के ऊपर या अपनी बिजनेस टेबल पर रखें।
यह बिल्कुल न करें
- क्रासुला का पौधा जहां भी रखें उसके चारों ओर के पांच फीट के दायरे में कोई अन्य पौधा नहीं रखना चाहिए। यहां तक कि दूसरा क्रासुला का पौधा भी न रखें।
- क्रासुला के पौधे को इन दिशाओं में लकड़ी या धातु के स्टैंड पर रखा जा सकता है लेकिन पत्थर के स्टैंड पर नहीं रखना चाहिए।
- क्रासुल के पौधे पर पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी, धूप, हवा आदि आना चाहिए। इसे अंधेरे में बिल्कुल नहीं रखना चाहिए।
- क्रासुला के पौधे को आग्नेय दिशा और दक्षिण दिशा में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। यह तरक्की में बाधा बनता है।
- दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखा क्रासुला का पौधा धन हानि करवाता है। परिवार में अनावश्यक खर्च आने लगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications