VASTU TIPS : रिश्तों में दूरियां बढ़ रही हैं तो वास्तुदोष हो सकता है बड़ा कारण

Vastu Tips For Happy Relationship: कई परिवारों में सदस्यों के बीच अक्सर टकराव होता रहता है। पति-पत्नी में छोटी-छोटी बातों पर अनबन होती रहती है।

VASTU TIPS

भाई-बहन आपस में लड़ते रहते हैं। अभिभावकों का बच्चों से मनभेद होता रहता है या कोई भी रिश्ता हो उनमें खराबी आने लगती है। कई बार तो विवाद इतना अधिक बढ़ जाता है कि संभालना मुश्किल हो जाता है।

ऐसा सभी घरों में नहीं होता, इसलिए इसके पीछे बड़ा कारण वास्तुदोष होता है। कई बार अनजाने में घर में कुछ ऐसी चीजें आ जाती हैं या कुछ ऐसा हो जाता है जो नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है और यह नकारात्मक ऊर्जा सीधे-सीधे रिश्तों पर असर डालती है।

आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार वे कौन सी चीजें है जो रिश्तों को खराब करती हैं और इस तरह का वास्तुदोष दूर करने का उपाय क्या है-

क्यों होते हैं रिश्ते खराब

हर व्यक्ति अपने घर में अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुख-शांति पूर्वक रहना चाहता है किंतु अक्सर ऐसा नहीं हो पाता है। छोटे-मोटे विवाद तो सामान्य बात है किंतु जब विवाद अत्यधिक होने लगे और परिवार के सदस्य एक-दूसरे को फूटी आंख न सुहाए तो यह वास्तुदोष के कारण होता है। इसके कारणों के पीछे जाएं तो अनेक बातें सामने आती हैं। घर में कोई हिंसक तस्वीर, विलाप करती हुई तस्वीर, विवादित तस्वीर का होना वास्तुदोष उत्पन्न करता है। लोग कई बार मॉडर्न आर्ट के चक्कर में ऐसी तस्वीरें ले आते हैं जो हानिकारक होती हैं। दूसरा कारण यह है कि घर में पितरों की तस्वीरें गलत स्थान पर लगी होना। मृत स्वजनों की तस्वीरें वैसे तो घर में लगानी ही नहीं चाहिए किंतु लोग लगाते ही हैं तो इन्हें दक्षिणी दीवार पर लगानी चाहिए। और भी अनेक कारण होते हैं।

वास्तुदोष दूर कैसे करें

  • घर में यदि आप तस्वीरें लगाने के शौकीन हैं तो खुशमिजाज लोगों की, प्रकृति की, उगते सूर्य की, खूबसूरत फूलों की तस्वीरें लगानी चाहिए। अपने परिवार की हंसती-मुस्कुराती तस्वीर भी लगाई जा सकती है।
  • घर में सफेद चंदन से बनी श्रीकृष्ण की मूर्ति या अन्य कोई भी हैप्पी मूर्ति ऐसी जगह लगाना चाहिए जहां घर के सदस्य उसे कई बार देख सकें। ऐसी जगह यह मूर्ति लगाई जा सकती है जहां घर के सदस्यों की नजर पड़ती रहे। इससे सदस्यों के रिश्तों में सुधार आएगा।
  • यदि परिवार के पुरुष सदस्यों के बीच लगातार तनाव बना रहता है तो कदंब के पेड़ की छोटी सी टहनी लाकर अपने घर में रखें। कदंब का बोनसाई भी अपने ड्राइंग रूम में रखा जा सकता है।
  • लाल रंग आक्रामकता बढ़ाता है। यदि घर की महिला सदस्यों के बीच तनाव बना रहता है तो लाल रंग के कपड़े पहनने से बचें। दो महिलाएं एक ही समय पर लाल रंग के कपड़े न पहनें।
  • घर में पूर्वी दिशा में क्रिस्टल बॉल या क्रिस्टल से बनी विंड चाइम्स रखने से परिवार के बीच प्रेम बना रहता है।
  • पूर्वी दिशा में बांस की बांसुरी रखने से तनाव कम होता है और सदस्यों में प्रेम में वृद्धि होती है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+